सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें अधिकारी:डीएम मौके पर 34 समस्याओं का किया गया निस्तारण शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 76 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 34 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद, नगहर मरम्मत कार्य, अतिक्रमण…
Author: Pahad ki Khabar
कमेड़ा-नंदप्रयाग में जाम का खतरा कपाट खुलने में 18 दिन बाकी, मरम्मत कार्य अब भी कछुआ गति से जारी गौचर। बद्रीनाथ के कपाट खुलने में मात्र 18 दिन शेष रह गए हैं। लेकिन यातायात व्यवस्था को लेकर शासन प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण कमेड़ा व नंदप्रयाग में देखा जा सकता है। समय रहते इन स्थानों पर व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो यात्रा सीजन में जाम की स्थिति विकराल रूप ले सकती है। भगवान बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाने हैं। लेकिन इसका दुखद पहलू यह है कि ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय…
शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई, कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण पौड़ी। सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायतों पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात सुनी। इस दौरान अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही प्रभावी समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।जनता दर्शन कार्यक्रम में पूर्व में दर्ज शिकायतों की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि विगत सोमवार तक दर्ज कुल 359 शिकायतों में से 338 का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा चुका है,…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में पूर्व सैनिकों व स्थानीय लोगों ने ली सदस्यता देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जैंतनवाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर तीन दर्जन से अधिक पूर्व सैनिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पटका पहनाकर नए सदस्यों का भाजपा जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनका स्वागत किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि…
– 4.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार -पुलिस उपाधीक्षक ने खुलासा करते हुए स्मैक तश्करी पर लगाम लगाने हेतु आमजन से की सहयोग की अपील बागेश्वर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बागेश्वर पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त अभियुक्त हर्षित टम्टा उर्फ़…
यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने कार्यभार संभालते ही क्रमवार परियोजनाओं के दौरे करते हुए कार्यों का गहन निरीक्षण प्रारंभ किया है उसे निगम की परियोजनाओं को सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के उनके सकारात्मक प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 को प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने चीला विद्युत गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत गंभीर लापरवाही करार दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी…
मास्टर प्लान में प्राकृतिक विरासत को सहेजने की पहल, ग्रीन देहरादून की दिशा में कदम, नदी, जंगल और हरियाली बचाने की योजना, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने की रणनीति तय राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान 2041 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस मास्टर प्लान को जनभागीदारी आधारित, पर्यावरण संतुलित और आधुनिक शहरी जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा…
रुड़की—ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक सोच से प्रेरित प्रख्यात लेखक डॉ श्रीगोपाल नारसन द्वारा लिखित ‘श्रीमद्भागवत गीता शिव परमात्मा उवाच’ पुस्तक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार चड्ढा को उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा निदेशक रहे डॉ आनन्द भारद्वाज व स्वयं लेखक डॉ श्रीगोपाल नारसन ने भेंट की।सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार चड्ढा ने इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के विश्व शांति अभियान व श्रीमद्भागवत गीता को लेकर समय समय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने को राष्ट्र हित मे सार्थक कदम बताया।डॉ आनन्द भारद्वाज ने पुस्तक को जीवन जीने की कला का प्रतिबिंब बताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में आयोजित दून बुक फेस्टिवल-2026 में शामिल हुए, जहां उन्होंने साहित्य, शिक्षा और पठन संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
बर्फ की सफेद चादर से ढका Kedarnath Temple का पावन धाम इन दिनों अद्भुत और मनमोहक नजर आ रहा है। चारों ओर फैली बर्फ और हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित यह दिव्य धाम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा अनुभव करा रहा है।
