चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग के पास अचानक मलबा आने से यातायात प्रभावित हो गया। मलबे के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और मार्ग से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। यात्रियों से अपील की गई है कि मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर प्रतीक्षा करें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।



