देहरादून के मोहब्बेवाला हाईवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक के ब्रेक फेल होने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर मौजूद एक युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान की जा रही है, जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मोहब्बेवाला-आशारोड़ी मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर यह मार्ग ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित बताया गया है।
#Dehradun #RoadAccident #Asharodi #Mohabbewala #UttarakhandNews #DehradunNews



