Author: Pahad ki Khabar

“विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) पर यूपीसीएल में दो मिनट का मौन” आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को यूपीसीएल मुख्यालय, देहरादून के प्रांगण में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) के अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान विस्थापित एवं प्रभावित हुए लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा एवं बलिदान को स्मरण करते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन रखकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों एवं कष्टों को याद किया गया। इस अवसर पर श्री…

Read More

चीला विद्युत गृह की इकाई संख्या-4 का सफल सिंक्रोनाइजेशन — 39 मेगावाट लोड पर संचालन से बढ़ी उत्पादन क्षमता एवं विश्वसनीयता यूजेवीएन लिमिटेड के 144 मेगावाट क्षमता वाले चीला विद्युत गृह की इकाई संख्या-4 के व्यापक नवीनीकरण, आधुनिकीकरण एवं उच्चीकरण (Renovation, Modernization & Upgradation—RMU) कार्यों के पश्चात इकाई को आज सफलतापूर्वक ग्रिड के साथ सिंक्रोनाइज कर दिया गया। यह उपलब्धि प्रदेश की जलविद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार…

Read More

विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में शुक्रवार को विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए दिवंगत लोगों को नमन किया। इसमें संयुक्त गौरव चटवाल सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश के इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को याद करने का अवसर है, जिसने लाखों…

Read More

पीपलकोटी टनल हादसा-मा0 मंत्री ने एसईओसी पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की, राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर न हो कमी फील्ड में 24×7 मुस्तैद रहें अधिकारी-मदन कौशिक मा. आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल में हुई घटना के उपरांत संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टनल के भीतर लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान, घायलों के उपचार तथा घटनास्थल पर संचालित अन्य राहत कार्यों की विस्तृत…

Read More

‘मिस फैशन दीवा’ में दिखा प्रतिभागियों का स्टाइल और आत्मविश्वास, फैशन सेंस, व्यक्तिगत स्टाइल, रैंप वॉक और संपूर्ण व्यक्तित्व के आधार पर हुआ प्रतिभागियों का मूल्यांकन देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में ‘मिस फैशन दीवा’ सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने शानदार फैशन सेंस, व्यक्तिगत स्टाइल, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। ‘मिस फैशन दीवा’ सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके फैशन सेंस, आउटफिट चयन, स्टाइलिंग, रंगों एवं परिधानों के संतुलित संयोजन, आत्मविश्वास, रैंप वॉक, मंचीय प्रस्तुति, ग्रूमिंग…

Read More

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर उन सभी पुण्यात्माओं को भावपूर्ण नमन, जिन्होंने वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी के दौरान असहनीय पीड़ा सहते हुए भी अदम्य साहस, धैर्य और मानवता का परिचय दिया। विभाजन केवल देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि इस त्रासदी ने असंख्य परिवारों को अपनों से अलग कर दिया। लाखों लोगों को अपना घर-बार, जन्मभूमि, संपत्ति और जीवनभर की यादें पीछे छोड़कर विस्थापन की पीड़ा झेलनी पड़ी। इस दौरान अनगिनत लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया और असहनीय परिस्थितियों का सामना किया। विभाजन की वह पीड़ा आज भी हमारी सामूहिक स्मृतियों में जीवित…

Read More

देहरादून- 14 अगस्त 2026- एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने महान समाजसेविका, कुशल प्रशासक एवं दूरदर्शी महिला नेतृत्वकर्ता के जीवन और आदर्शों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। सभा में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र, समाज एवं जनकल्याण के लिए किए गए अतुलनीय कार्यों को याद किया। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौर ने विद्यार्थियों को देवी अहिल्याबाई…

Read More

देहरादून। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और वैज्ञानिक सोच को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में विज्ञान वाणी 88.8 FM महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विज्ञान वाणी की पहल की सराहना करते हुए इसे व्यापक स्तर पर प्रभावी बनाने पर जोर दिया। महाराज ने कहा कि विज्ञान वाणी के माध्यम से वैज्ञानिक जानकारियों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। इसके लिए सभी विभागों को अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विज्ञान वाणी…

Read More

देहरादून। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटेलनगर क्षेत्र से एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पटेलनगर पुलिस ने 13 अगस्त की शाम न्यू पटेलनगर स्थित गोस्वामी चौक के पास चेकिंग के दौरान रेनू साहनी (27) को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से 1 किलो 648 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0 527/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी महिला से नशे की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई…

Read More

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की है। इनमें 8 कार्मिकों का चयन सेवा के आधार पर और 6 का चयन विशिष्ट कार्यों के लिए किया गया है। सेवा के आधार पर चयनित कार्मिक: नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक साइबर/एसटीएफ; रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार; भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक; त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक चमोली; मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक; गिरीधर सिंह रावत एवं…

Read More