देहरादून। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटेलनगर क्षेत्र से एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पटेलनगर पुलिस ने 13 अगस्त की शाम न्यू पटेलनगर स्थित गोस्वामी चौक के पास चेकिंग के दौरान रेनू साहनी (27) को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से 1 किलो 648 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
मामले में कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0 527/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी महिला से नशे की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण पुण्डीर, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, राहुल कुमार और महिला कांस्टेबल लविता शामिल रहे।




