मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने देहरादून में 87वीं इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ किया एवं खिलाड़ियों के साथ टेबल टेनिस खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खेल न केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना जैसे जीवन मूल्यों का सशक्त संदेश भी देता हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तराखंड आज खेल भूमि के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल राज्य बल्कि पूरे देश…
Author: Pahad ki Khabar
📰निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता का दिया संदेश देहरादून:स्थानीय पत्रकारिता को नई दिशा देने की पहल करते हुए साप्ताहिक अखबार ‘अंतिम दूत’ का विधिवत विमोचन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन धर्माचार्य शशिकांत दुबे की अगुवाई में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल मनीष श्रीवास्तव (PRO रक्षा, देहरादून) ने अखबार का औपचारिक विमोचन किया। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आरपी रतूड़ी, वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव, सजीव वर्मा, विकास कुमार, मोनिका डबराल, पूनम आर्य, भाजपा प्रवक्ता कमलेश रमन, पीआरओ उज्ज्वल विमल डबराल, राजेंद्र सिंह बिष्ट (पूर्व यूथ अध्यक्ष यूकेडी), संजीव वर्मा (पूर्व…
हवन-यज्ञ, पूर्णाहुति और विशाल ब्रह्मभोज के साथ श्रद्धा-भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र पोखरी। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत काण्डई चन्द्रशिला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन आज हवन-यज्ञ, पूर्णाहुति एवं ब्रह्मभोज के साथ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के अनुरूप संपन्न हुआ। यह पुण्य आयोजन कुंवरी देवी नेगी द्वारा अपने स्वर्गीय पति सुबेदार ध्यान सिंह नेगी तथा भरत सिंह नेगी, डॉ. जगमोहन सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह नेगी द्वारा अपने पूज्य स्वर्गीय पिता सुबेदार ध्यान सिंह नेगी के पितृमोक्ष और आत्मिक शांति की कामना से 8 अप्रैल से प्रारंभ किया गया था।सात दिवसीय इस पावन कथा के दौरान…
लोक भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए झलकी हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति देहरादून। बुधवार को लोक भवन में हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल राज्य के देहरादून स्थित संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी उपस्थित जनों को हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत…
शिक्षा विभाग व काॅन्व जीनियस फाउण्डेशन के बीच हुआ एमओयू साइन, सीएसआर फंड से छात्र-छात्राओं को वितरित किये जायेंगे 1000 लैपटाॅप देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ स्थापित किये जायेंगे। इसके लिये शिक्षा विभाग एवं काॅन्वजीनियस फाउण्डेशन के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन हुआ है। जिसके तहत इन विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये आधुनिक तकनीक युक्त डिजिटल अवसंरचना विकसित की जायेगी। साथ ही काॅन्वजीनियस फाण्डेशन एमेजन वेब सर्विस के सहयोग से छात्र-छात्राओं को 1000 लैपटाॅप भी वितरित करेगा। स्विफ्ट स्कूलों की स्थापना के लिये विभाग द्वारा स्कूलों का चयन कर लिया गया…
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अम्बेडकर महासभा का भव्य कार्यक्रम आयोजित । देहरादून के शास्त्री नगर, काँवली स्थित अंबेडकर पार्क में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव थापर उपस्थित रहे। उन्होंने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को नमन किया तथा समिति के सदस्यों के साथ केक काटकर जयंती मनाई तथा बच्चों को केक खिलाकर खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर…
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना “तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा” – पीएम के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राज्य के विकास का नया द्वार-मुख्यमंत्री बैसाखी के पावन और उत्साहपूर्ण अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सिख समुदाय के एक विशाल एवं गरिमामयी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह नामधारी, जनसंख्या…
आज राजकीय उपजिला चिकित्सालय, श्रीनगर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आज दून विश्वविद्यालय में माननीय केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती Savitri Thakur जी का देहरादून आगमन पर स्वागत किया। माननीय श्रीमती सावित्री ठाकुर जी देहरादून राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यहां पधारी हैं। इस अवसर पर उनके साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। देवभूमि पर आगमन पर मैं उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से आपका हार्दिक अभिनंदन करती हूं।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देहरादून दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज *अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण पर लंबी-लंबी बातें कीं, किन्तु उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने व तथाकथित VIP को सजा दिलाने के गंभीर मुद्दे पर पूर्णतः मौन साधे रखा, जो न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि सरकार की संवेदनहीनता को भी दर्शाता है।* उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता द्वारा हाईकोर्ट के जज की निगरानी में CBI जांच की मांग को लेकर दी गई लिखित शिकायत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
