देहरादून, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्राधिकरण कार्यालय परिसर में सचिव मोहन सिंह बर्निया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और देश के वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोहराने का अवसर भी है।
जनहित और सुनियोजित विकास को प्राथमिकता
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए देहरादून-मसूरी क्षेत्र में सुनियोजित एवं संतुलित विकास के साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पारदर्शिता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही नियोजित विकास, अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनहित में कार्य करते हुए देहरादून-मसूरी क्षेत्र के नियोजित विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।



