देहरादून के प्रांगण में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव एवं अर्चना, सूचना अधिकारी विरेश्वर तोमर समेत सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
#IndependenceDay #InformationDepartment #BanshidharTiwari #Uttarakhand #Dehradun



