देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता, स्वच्छता और विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया। साथ ही सभी से राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
#IndependenceDay2026 #NagarNigamDehradun #Dhwajarohan #Dehradun #JaiHind



