देहरादून। विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह ऊर्जा भवन परिसर में यूपीसीएल ने 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया। प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए यूपीसीएल की उपलब्धियों का श्रेय पूरे कार्मिक परिवार को दिया।

उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर खराब मौसम और विषम परिस्थितियों के बावजूद निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना की। साथ ही विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम, एडीबी परियोजना के भूमिगतिकरण कार्यों को 15 नवंबर 2026 तक पूरा करने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी उपभोक्ता समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एमडी ने यूपीसीएल को अगले वित्तीय वर्ष तक 50,000 करोड़ रुपये की कंपनी बनाने के लक्ष्य के लिए सभी कार्मिकों से पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए चयनित अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
#IndependenceDay #UPCL #PCDhyani #UttarakhandPower #Dehradun



