देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत शनिवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित हाउस ऑफ फेम में ‘मिस रेडिएंट स्किन’ सब-टाइटल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नेचुरल लुक, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ अपनी प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्राकृतिक सौंदर्य, त्वचा की आभा, ग्रूमिंग, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति को मूल्यांकन का आधार बनाया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए यह संदेश भी दिया कि खूबसूरती केवल बाहरी रूप तक सीमित नहीं होती, बल्कि आत्मविश्वास, सहजता और सकारात्मक व्यक्तित्व भी सुंदरता को खास बनाते हैं।
सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 के तहत आयोजित विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के जरिए प्रतिभागियों की अलग-अलग खूबियों और प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को नए अंदाज में प्रस्तुत करने के साथ ही मंचीय आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हर्षिका रावत (मिस ब्यूटीफुल स्माइल 2025), ऋषभ खन्ना और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट तपन सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके नेचुरल लुक, ग्रूमिंग, आत्मविश्वास और संपूर्ण व्यक्तित्व के आधार पर किया।
#MissUttarakhand2026 #MissRadiantSkin #SinnmitCommunications #Dehradun #BeautyPageant #HouseOfFame #Uttarakhand



