मानव गुमशुदगी की सूचना अत्यंत आवश्यक सूचना दिनांक 15-08-2026 गते शाम लगभग 6:30 बजे, उपचार के दौरान भारत के राममूर्ति अस्पताल, भोजीपुरा नामक स्थान से समोला राना नाम की महिला लापता हो गई हैं। लापता महिला का हुलिया: • नाम: समोला राना • उम्र: 43 वर्ष • पता: कृष्णपुर नगरपालिका–8, रैकवार बिचवा, कञ्चनपुर, नेपाल • पति का नाम: बिहारी राना • पिता का नाम: चन्दी राना थारू • कद: लगभग 5.3 फीट • रंग: गेहुँआ • लापता होते समय पहने हुए कपड़े: लाल टी-शर्ट और नीचे सफेद बूटे वाला प्लाजो यदि किसी ने उन्हें देखा हो अथवा उनके संबंध में…
Author: Pahad ki Khabar
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में सोमवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आईएसबीटी परिसर के रेनोवेशन, संचालन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सामने आए सभी प्रस्तावों पर सहमति बनाते हुए संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मॉल परिसर में हार्टिकल्चर और इंजीनियरिंग से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने पर सहमति बनी। बैठक में सचिव…
उत्तराखंड के चार नेताओं को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में जगह, पैन्यूली ने जताई खुशी देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिलने पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने खुशी जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड से राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी पाने वाले चारों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पैन्यूली ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे, मीडिया संयोजक अनिल बलूनी और सोशल मीडिया सह-संयोजक आलोक भट्ट को राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव…
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में द्वितीय कमान अधिकारी (2nd in Command) के पद पर कार्यरत अरविंद डंगवाल को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए *राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक* से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से उनके पैतृक गांव अमेल्डा, टिहरी गढ़वाल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। अरविंद डंगवाल ने वर्ष 1998 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं। लगभग तीन दशकों की अपनी सेवा अवधि में उन्होंने देश के विभिन्न सामरिक एवं संवेदनशील क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने देश…
देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत सोमवार को मिस डांसिंग क्वीन और मिस कैटवॉक सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। सोमवार को राजपुर रोड स्थित रेट्रो में आयोजित मिस डांसिंग क्वीन सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने अलग-अलग डांस परफॉर्मेंस के जरिए अपने डांस का प्रदर्शन किया। वहीं मिस कैटवॉक में प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने स्टाइल, ग्रेस, कॉन्फिडेंस और वॉकिंग स्किल्स से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन करते हुए माहौल…
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय, देहरादून में आयोजित राष्ट्र सेविका समिति के गरिमामयी कार्यक्रम में गीता धामी ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति के साथ राष्ट्र सेवा, संस्कार और समाज निर्माण से जुड़े विचार साझा किए। गीता धामी ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं में राष्ट्रनिष्ठा, सेवाभाव, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करते हुए उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित कर रही है। नारी शक्ति, संस्कार और सेवा का संकल्प ही सशक्त एवं समरस समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सहभागिता सदैव प्रेरणादायी होती है और…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, ईआरओ फील्ड विजिट में करेंगे क्रॉस वेरिफिकेशन देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दोनों मंडलायुक्तों को आगामी 15 दिन आवंटित जनपदों में कैम्प करने के आदेश दिए हैं। सभी जनपदों के डीईओ एवं ईआरओ को दावे एवं आपत्तियों के चरण में सुपर चैकिंग / फील्ड विजिट अभियान के तहत सत्यापन करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की तृतीय शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। बैठक में देश में औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति, उनके समयबद्ध क्रियान्वयन तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), खुरपिया की प्रगति एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार IMC…
प्रेस नोट *सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी* जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों की विभागवार स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी के साथ…
देहरादून/प्रतापनगर। भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता (पैनलिस्ट) सीए राजेश्वर पैन्यूली ने 16 अगस्त 2026 को उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रतापनगर विधानसभा के प्रवास प्रभारी सुबोध उनियाल से औपचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पैन्यूली ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर भी मंत्री से चर्चा की।
