Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून में हरियाली तीज महोत्सव में शामिल हुईं गीता धामी, तीज क्वीन विजेताओं को किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
  • हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में महानगर कांग्रेस का विरोध मार्च एवं सत्याग्रह
  • पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान सड़क हादसे में घायल
  • मोदी मैदान में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाया मुख्यमंत्री आवास
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम में गूंजा देशभक्ति और उत्तराखंड की संस्कृति का स्वर
  • यूजेवीएनएल में 12 लेखाकारों को सहायक लेखाधिकारी पद पर पदोन्नति
  • यूपीसीएल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर दो मिनट का मौन
  • चीला विद्युत गृह की इकाई-4 का सफल सिंक्रोनाइजेशन, 39 मेगावाट तक हुआ संचालन
Saturday, August 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » चीला विद्युत गृह की इकाई-4 का सफल सिंक्रोनाइजेशन, 39 मेगावाट तक हुआ संचालन
उत्तराखण्ड

चीला विद्युत गृह की इकाई-4 का सफल सिंक्रोनाइजेशन, 39 मेगावाट तक हुआ संचालन

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarAugust 14, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

चीला विद्युत गृह की इकाई संख्या-4 का सफल सिंक्रोनाइजेशन — 39 मेगावाट लोड पर संचालन से बढ़ी उत्पादन क्षमता एवं विश्वसनीयता


यूजेवीएन लिमिटेड के 144 मेगावाट क्षमता वाले चीला विद्युत गृह की इकाई संख्या-4 के व्यापक नवीनीकरण, आधुनिकीकरण एवं उच्चीकरण (Renovation, Modernization & Upgradation—RMU) कार्यों के पश्चात इकाई को आज सफलतापूर्वक ग्रिड के साथ सिंक्रोनाइज कर दिया गया। यह उपलब्धि प्रदेश की जलविद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि 14 अगस्त 2026 को इकाई संख्या-4 को RMU कार्यों के पश्चात सफलतापूर्वक ग्रिड के साथ सिंक्रोनाइज किया गया। सिंक्रोनाइजेशन के दौरान निर्धारित परीक्षणों के क्रम में 36 मेगावाट क्षमता की इकाई को सफलतापूर्वक 39 मेगावाट लोड तक संचालित किया गया। यह इकाई की बढ़ी हुई क्षमता, दक्षता, प्रदर्शन एवं परिचालन विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण प्रमाण है।

श्री सिंह ने कहा कि 36 मेगावाट की इकाई का 39 मेगावाट तक सफल संचालन अपने आप में एक उल्लेखनीय तकनीकी उपलब्धि है। स्थापित क्षमता में प्रति इकाई 3 मेगावाट की वृद्धि को दीर्घकालीन उत्पादन के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए तो इससे आने वाले वर्षों में प्रदेश को अतिरिक्त स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि 36 मेगावाट की चार इकाइयों से युक्त 144 मेगावाट क्षमता के चीला विद्युत गृह की इकाई संख्या-4 में किए गए RMU कार्यों का मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण विद्युत एवं यांत्रिक उपकरणों तथा सहायक प्रणालियों को आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप उन्नत करना, इकाई की कार्यक्षमता एवं विश्वसनीयता बढ़ाना तथा इसके दीर्घकालीन सुरक्षित संचालन एवं उत्पादन जीवनकाल को बढ़ाना था।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि RMU कार्यों के सफल समापन और इकाई के पुनः ग्रिड से जुड़ने से चीला विद्युत गृह की उत्पादन क्षमता, परिचालन दक्षता और विश्वसनीयता को नई मजबूती मिली है। इससे राज्य की विद्युत व्यवस्था को अतिरिक्त स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रिड की मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति को अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

श्री अजय कुमार सिंह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यूजेवीएन लिमिटेड प्रदेश की जलविद्युत परियोजनाओं के आधुनिकीकरण, क्षमता वृद्धि एवं बेहतर परिसंपत्ति प्रबंधन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इकाई संख्या-4 का सफल सिंक्रोनाइजेशन यूजेवीएन लिमिटेड के अधिकारियों एवं कार्मिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता, तकनीकी दक्षता, कुशल प्रबंधन, प्रभावी कार्य-योजना तथा परियोजना से जुड़े अभियंताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। साथ ही, विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को निर्धारित कार्य-योजना के अनुरूप पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि चीला विद्युत गृह की इकाई संख्या-4 का सफल पुनः संचालन केवल एक मशीन के पुनर्स्थापन की उपलब्धि नहीं, बल्कि यूजेवीएन लिमिटेड की तकनीकी क्षमता, कार्यकुशलता और भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी जलविद्युत परिसंपत्तियों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस उपलब्धि से प्रदेश में स्वच्छ, विश्वसनीय एवं सतत जलविद्युत उत्पादन को नई गति मिलेगी, जिससे उत्तराखंड की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी तथा राज्य के समग्र विकास में यूजेवीएन लिमिटेड की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

देहरादून में हरियाली तीज महोत्सव में शामिल हुईं गीता धामी, तीज क्वीन विजेताओं को किया सम्मानित

August 15, 2026
Read More

मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

August 14, 2026
Read More

हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में महानगर कांग्रेस का विरोध मार्च एवं सत्याग्रह

August 14, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
उत्तराखण्ड

देहरादून में हरियाली तीज महोत्सव में शामिल हुईं गीता धामी, तीज क्वीन विजेताओं को किया सम्मानित

August 15, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून। भारतीय वैश्य महासंघ (उत्तराखंड) महिला मंडल की ओर से आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में…

Read More

मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

August 14, 2026

हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में महानगर कांग्रेस का विरोध मार्च एवं सत्याग्रह

August 14, 2026

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान सड़क हादसे में घायल

August 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून में हरियाली तीज महोत्सव में शामिल हुईं गीता धामी, तीज क्वीन विजेताओं को किया सम्मानित

August 15, 2026

मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

August 14, 2026

हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में महानगर कांग्रेस का विरोध मार्च एवं सत्याग्रह

August 14, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.