लेखा विंग को सुदृढ़ करने और कार्मिक हित में लिया गया निर्णय
देहरादून, 14 अगस्त 2026। यूजेवीएन लिमिटेड में 12 लेखाकारों को सहायक लेखाधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि निगम के लेखा विंग को और अधिक सुदृढ़ करने तथा कार्मिक हित में लिए जा रहे फैसलों की कड़ी में संबंधित कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नत कार्मिकों को लेवल-11 वेतनमान में सहायक लेखाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति प्राप्त करने वाले कार्मिकों में श्री मनमोहन, श्रीमती पूजा डबराल, श्री राजेन्द्र सिंह कण्डारी, श्री विकास शर्मा भद्री, श्रीमती सुषमा महर, श्री आशीष उनियाल, श्री मनोज कुमार डालाकोटी, श्री विकास जोशी, श्री सूर्य प्रकाश घिल्डियाल, श्री प्रदीप सिंह, श्री आनंद प्रकाश तथा श्रीमती नेहा जैन शामिल हैं।
प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने सभी पदोन्नत कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पदोन्नति के बाद सभी कार्मिक नए उत्साह एवं नई ऊर्जा के साथ अपनी नई जिम्मेदारियों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्मिकों की पदोन्नति से उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलने के साथ ही निगम के कार्यों में उनके अनुभव और दक्षता का और बेहतर उपयोग हो सकेगा। लेखा विंग निगम की महत्वपूर्ण कार्यप्रणाली का हिस्सा है और इसके सुदृढ़ होने से संबंधित कार्यों के निष्पादन में भी मजबूती आएगी।
श्री अजय कुमार सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि पदोन्नत कार्मिक अपनी कार्यकुशलता, अनुभव और जिम्मेदारी का बेहतर उपयोग करते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के कार्यों को प्रभावी बनाने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपनी नई भूमिका में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए निगम की उन्नति एवं प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।



