
हैदराबाद में मिलावटी घी के खिलाफ पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीमों ने 130 ठिकानों पर जांच की, जहां से करीब 36 टन मिलावटी घी, कच्चा माल और केमिकल एडिटिव्स बरामद किए गए।
जांच में पाम ऑयल, वनस्पति, स्टार्च और आर्टिफिशियल फ्लेवर जैसे पदार्थों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। आरोप है कि तैयार उत्पादों को ‘100% Pure Ghee’ और प्रीमियम घी के नाम पर बेचा जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक कुछ उत्पादों में डेयरी सामग्री तक नहीं थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।



