देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत करने का फैसला लिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को तकनीकी खामियां दूर करने और लंबित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सामने आया कि तकनीकी त्रुटि के चलते 399 मानचित्र पत्रावलियां Auto Reject या Deemed Approved हो गई थीं। अब संबंधित आवेदकों से इन्हें दोबारा प्रस्तुत कराया जाएगा और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
डुप्लीकेट फाइलों की समस्या रोकने के लिए सिस्टम में सुधार किया जाएगा। वहीं समय-सीमा से पहले अधिकारियों को Pop-up, Notification और Alert के जरिए लंबित मामलों की जानकारी दी जाएगी।
एमडीडीए के डिजिटल डाटा की सुरक्षा के लिए Dedicated Server और सुरक्षित बैकअप की व्यवस्था होगी। साथ ही AI आधारित सिस्टम विकसित करने और वित्तीय प्रविष्टियों का प्रतिदिन Reconciliation करने के निर्देश भी दिए गए हैं।



