लोकतंत्र में चुनाव एक बड़ा उत्सव है और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता उसकी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी

भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिबद्ध एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में मैं सदैव संगठन के विचारों, सिद्धांतों और कार्यों के प्रति समर्पित रहा हूं। अपनी पावन जन्मभूमि प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल के विकास और जनसेवा के लिए भी निरंतर प्राणपण से कार्य करता रहा हूं।
आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मैंने टिहरी गढ़वाल की प्रतापनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन हेतु स्थानीय पार्टी संगठन के समक्ष अपना अनुरोध पत्र प्रस्तुत किया है।
मेरा उद्देश्य संगठन की विचारधारा को और मजबूती प्रदान करते हुए प्रतापनगर की जनता की सेवा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना है।
CA राजेश्वर पैन्यूली
सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट), भाजपा उत्तराखंड
लिखवार गांव, प्रतापनगर विधानसभा, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड



