गीता धामी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के लिए बहनों के स्नेह से तैयार हस्तनिर्मित रक्षा सूत्र भेंट किए जाएंगे।
उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पाद और बहनों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित राखियां खरीदने की अपील की, ताकि महिलाओं के हुनर और मेहनत को सम्मान मिले और ‘वोकल फॉर लोकल’ व आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को मजबूती मिल सके।
#GeetaDhami #RakshaBandhan #Uttarakhand #VocalForLocal #WomenEmpowerment #HandmadeRakhi #UttarakhandNews



