
देहरादून। होटल पर्ल एवेन्यू में आयोजित MR. & MS. INDIA OFFICIAL 2026 एवं Forever Luxury Fashion Week Season का आयोजन फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा के शानदार संगम के रूप में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सोनम शाह और शेखर चौधरी ने किया, जबकि को-ऑर्गेनाइजर वीर रहे। पूरी प्रोडक्शन व्यवस्था URS Planner ने संभाली।
MR. कैटेगरी में नितिन ठाकुर (शांसपुर, देहरादून), रोशन राणा (सहारनपुर) और शाकिर (मुजफ्फरनगर) ने अपने आत्मविश्वास और रैंप वॉक से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं MS. कैटेगरी में मनीषा कुमारी (देहरादून) और यशवी चौधरी (रुड़की) विजेता रहीं।
Mr. India Kid का खिताब डिवीक चौधरी ने अपने नाम किया। कार्यक्रम के Education Partner Delta Global School रहे, जिसकी फाउंडर मनप्रीत कौर हैं।
कार्यक्रम में शेला बिलाल और बिरजू बरनवाल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुए, जबकि रक्षिमा तोमर ने सेलिब्रिटी जूरी मेंबर की भूमिका निभाई।
आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को कुल 50 अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शर्मा शेख, निशान्त, राष्ट्र, कोमल थापा, माहि समेत पूरी मैनेजमेंट टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


