Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • खटीमा गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • देहरादून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान
  • भारी बारिश के बीच अलर्ट मोड पर दून पुलिस
  • CM धामी की पहल, 8 वर्षीय देव का होगा निःशुल्क इलाज
  • ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद, पारदर्शिता और निष्ठा ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
  • मुख्य सचिव ने की पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा, साइबर पुलिसिंग, मानव तस्करी एवं डिजिटल इन्वेस्टीगेशन को मजबूत करने के निर्देश
  • गोवंश संरक्षण को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली महत्वपूर्ण बैठक, योजनाओं की समीक्षा
  • राहुल गांधी पर दर्ज FIR तत्काल वापस हो, खड़गे के अपमान के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो: अभिनव थापर
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील
  • न्यायिक जिम्मेदारी और मानवाधिकार संरक्षण पर बेंगलुरु में सम्मेलन
Tuesday, September 1
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » देहरादून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान
उत्तराखण्ड

देहरादून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarSeptember 1, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य, स्ट्रीट लाइटों के लिए 40 टीमें मैदान में, रात में टास्क फोर्स कर रही व्यवस्थाओं की निगरानी

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून में सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था सुधारने को लेकर जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने और शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट समयसीमा के साथ जिम्मेदारी सौंप दी है। मानसून अवधि समाप्त होते ही 15 सितंबर से जिलेभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान युद्धस्तर पर शुरू होगा।

15 सितंबर से शुरू होगा गड्ढामुक्त अभियान
मानसून की समाप्ति के साथ ही आगामी 15 सितंबर से जिलेभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। निर्माणदायी एजेंसियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया है और टेंडर प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं को 30 अक्टूबर 2026 से पूर्व जिले की सभी सड़कों को पूर्णतः गड्ढामुक्त और सुगम बनाने की समय-सीमा तय की है।

*40 टीमें संभाल रहीं स्ट्रीट लाइट मरम्मत का जिम्मा, खराब लाइटों पर तत्काल कार्रवाई*
सड़कों के साथ शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम देहरादून ने भी अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम क्षेत्र में कुल 1,14,171 स्ट्रीट लाइटें हैं। इनमें से 169 स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए नगर निगम ने विभिन्न क्षेत्रों में 40 विशेष टीमें तैनात की हैं।

नगर निगम की टीमें आवंटित क्षेत्रों में मौके पर पहुंचकर खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के साथ ही आवश्यकता के अनुसार उन्हें बदलने का कार्य कर रही हैं। मंगलवार को टीमों ने मसूरी डायवर्जन, बड़ोवाला, सर्वे ऑफ इंडिया कैंपस, कमला पैलेस से शिमला बाईपास, हरिद्वार बाईपास, सहस्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क रोड, आईएसबीटी-निरंजनपुर, दर्शनलाल चौक, सुभाष रोड-रेसकोर्स तथा फव्वारा चौक-नेहरू कॉलोनी समेत विभिन्न क्षेत्रों में खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया।

*20-20 अधिकारियों की टास्क फोर्स कर रही रात्रि निरीक्षण*
व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने और समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विगत सोमवार को महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्ट्रीट लाइट, गार्बेज प्वाइंट, मोटर मार्ग, फूड सेफ्टी और विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए 20-20 जिला स्तरीय अधिकारियों की अलग-अलग टास्क फोर्स गठित की है। टास्क फोर्स के अधिकारी रात्रि में भी फील्ड विजिट कर फूड सेफ्टी, मोटर मार्ग, स्ट्रीट लाइटों की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं। मौके पर खराब व्यवस्था की गूगल लोकेशन और फोटो तत्काल संबंधित विभाग को भेजी जा रही है, ताकि समस्या को चिह्नित करने से लेकर उसके समाधान तक की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।

टास्क फोर्स की दैनिक रिपोर्ट के आधार पर चिह्नित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। प्रशासन की इस दोहरी रणनीति-दिन में सड़कों की मरम्मत और रात में व्यवस्थाओं की निगरानी-से शहर की यातायात एवं प्रकाश व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद तेज हो गई है|

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    खटीमा गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

    September 1, 2026
    Read More

    गोवंश संरक्षण को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली महत्वपूर्ण बैठक, योजनाओं की समीक्षा

    August 31, 2026
    Read More

    राहुल गांधी पर दर्ज FIR तत्काल वापस हो, खड़गे के अपमान के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो: अभिनव थापर

    August 31, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    Top Posts

    खटीमा गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

    September 1, 2026

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025
    Don't Miss

    खटीमा गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

    September 1, 2026 उत्तराखण्ड

    खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि,…

    Read More

    देहरादून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान

    September 1, 2026

    भारी बारिश के बीच अलर्ट मोड पर दून पुलिस

    September 1, 2026

    CM धामी की पहल, 8 वर्षीय देव का होगा निःशुल्क इलाज

    August 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    खटीमा गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

    September 1, 2026

    देहरादून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान

    September 1, 2026

    भारी बारिश के बीच अलर्ट मोड पर दून पुलिस

    September 1, 2026
    Most Popular

    खटीमा गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

    September 1, 2026

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.