
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज देहरादून स्थित विधानसभा कार्यालय कक्ष में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण निधि कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में प्रदेश में गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गोवंश संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने गोवंश के संरक्षण और सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।
मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि में गोवंश आस्था, संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। गोवंश की सेवा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी आवश्यक प्रयास निरंतर किए जाएंगे।
जय गौ माता 🚩



