Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • 15 वर्षों से अतिक्रमित भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर दंपति ने जिला प्रशासन का जताया आभार
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
  • देहरादून में सजा ‘Golden Metro Awards 2026’ का भव्य मंच, समाज के उत्कृष्ट व्यक्तित्व हुए सम्मानित
  • गोरखा हिमालयन फेस्टिवल में जुटेंगे देशभर के ‘सेलिब्रिटी कलाकार’
  • मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सभी विभागीय सचिवों से बाह्य सहायतित योजनाओं के तहत आगामी वर्षो के लिए नई योजनाओं की कार्ययोजना के प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये
  • कैंट रोड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 किमी सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता दौड़ को किया रवाना
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • डिजिटल देहरादून की ओर एक और कदम, डीआईसीसी मॉड्यूल्स पर आयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला
  • जिला प्र्शासन का जनदर्शन; जन सुरक्षा की गांरटी; कड़े व बड़े एक्शन सब मौके पर ही
  • परमात्मा शिव मानव को देव समान बनने की दे रहे शिक्षा!
Tuesday, February 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सभी विभागीय सचिवों से बाह्य सहायतित योजनाओं के तहत आगामी वर्षो के लिए नई योजनाओं की कार्ययोजना के प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सभी विभागीय सचिवों से बाह्य सहायतित योजनाओं के तहत आगामी वर्षो के लिए नई योजनाओं की कार्ययोजना के प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarFebruary 17, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

बैठक में मुख्य सविच द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के तैयारी एवं क्षमता निर्माण मद से चालू वित्तीय वर्ष में पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस संचार नेटवर्क को उच्चीकृत किये जाने हेतु ₹15.34 करोड़, प्रमुख वन संरक्षक, वन्यजीव/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक द्वारा मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के दृष्टिगत वन प्रभागों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु ₹11.00 करोड़, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, द्वारा दैवीय आपदा से 30 से 70 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त 225 पटवारी चौकियों एवं 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त 37 पटवारी चौकियों हेतु कुल धनराशि ₹14.95 करोड, अपर प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन), वन्यजीव सुरक्षा व आसूचना, द्वारा मानव वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण हेतु रू0 15.00 करोड़ प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग, द्वारा प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण हेतु रू0 25 करोड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड ग्रामीण सडक विकास अभिकरण द्वारा मानसून अवधि में बादल फटने एवं अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों/अवरूद्ध मार्गों को खोले जाने हेतु रू0 25 करोड़, संयुक्त निदेशक (वित्त), डा० रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा डा० रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल अवस्थित आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की गतिविधियों हेतु रू0 44.50 लाख के साथ ही राज्य आपदा मोचन निधि मद के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा, बागेश्वर, नैनीताल, टिहरी गढवाल, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौडी गढवाल, पिथौरागढ के जिलाधिकारियों को राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत कुल 92.50 करोड की राज्य कार्यकारिणी समिति द्वारा कार्येत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।


मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग के प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए जनपद चमोली के विकासखण्ड गैरसैण में रामगंगा नदी पर हो रहे भू-कटाव एवं आवासीय भवनों हेतु बाढ सुरक्षात्मक कार्य के लिये 6.83 करोड़, जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड भटवाडी के ग्राम हर्षिल में भागीरथी नदी के दांये तट पर आवासीय एवं अनावासीय भवनों के सुरक्षात्मक कार्य हेतु 10.24 करोड़, जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र खानपुर में असुरक्षित सेतुओं एवं मोटर मार्गों के क्षतिग्रस्त एप्रोच के सुरक्षात्मक कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग को 6.77 करोड़, सिंचाई विभाग को जनपद चंपावत की तहसील पूर्णागिरी में हुड्डी नदी की बाढ से ग्राम छानीगोठ की सुरक्षा हेतु बाढ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण हेतु 5.97 करोड़, हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में बरसाती नाले में सुरक्षात्मक कार्य हेतु 2.78 करोड़, विकासखण्ड बहादराबाद में गंगा नगरी आवासीय कॉलानी में सड़क की बाढ सुरक्षा दीवार निर्माण हेतु 50.14 लाख की कार्येतर स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड नौगांव में बनाल गाड के दोनो ओर बाढ सुरक्षा कार्य हेतु 1.7 करोड़, विकासखण्ड सहसपुर के नून नदी के दांये तटपर स्थित ग्राम दयानगर एवं ग्राम जामुनवाला के खेल मैदान की बाढ सुरक्षा कार्य हेतु 4.81 करोड़, रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में बाल्दी, नालापानी राव, रिस्पना, सौंग, दुल्हनी नदी में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पुस्तों के निर्माण हेतु 4.87 करोड़, रिस्पना नदी में अपर राजीव नगर पुल से रिस्पना पुल के मध्य दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त बाढ सुरक्षा योजना हेतु 91 लाख, विकासखण्ड रायपुर में नालापानी राव, नागल राव, आमवाला राव, रिस्पना नदी, दुल्हनी नदी एवं सौंग नदी के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा दीवारों का निर्माण एवं सीसी ब्लॉक आदि बाढ सुरक्षा कार्य हेतु 4.14 करोड़, रिस्पना नदी पर रेलवे पुल के डाउन स्ट्रीम में बाढ सुरक्षा कार्य हेतु 2.63 करोड़, विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में नगरनिगम क्षेत्र के अंतर्गत सुस्वा नदी के तटों पर दूधा देवी पुल के डाउन स्ट्रीम में बाढ सुरक्षा कार्य हेतु 4.30 करोड़ के साथ ही लोक निर्माण विभाग को एसडीआरएफ मद के अंतर्गत बेलखेत में क्वैराला नदी पर 85 मी स्पान पैदल झूलापुल निर्माण हेतु 4.82 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया।

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सभी विभागीय सचिवों से बाह्य सहायतित योजनाओं के तहत आगामी वर्षो के लिए नई योजनाओं की कार्ययोजना के प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये है।

सोमवार को सचिवालय में आयोजित सचिव समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को वित्तीय प्रबन्धन को बेहतर बनाने के लिए निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने सभी विभागों सेेे अपनी सम्पत्तियों की इन्वेन्ट्री तैयार करने के साथ आधुनिक तकनीक के आधार पर इनका संरक्षण किये जाने के साथ सम्पत्तियों का विवरण भी उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने सभी सचिवों से विभागीय कार्यकलापों में किये जाने वाले सुधारों पर भी ध्यान देने का कहा। उन्होंने विभागीय सेवाओं को भी बेहतर बनाये जाने तथा आगामी तीन वर्षाे के बाह्य सहायतित योजनाओं के तहत क्या योजनाए लोक हित में आवश्यक है, इसके प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने को कहा। अवस्थापना विकास से संबंधित परियोजनाओं को कम्प्रहेंसिव स्टडी की भी उन्होेंने जरूरत बतायी। मुख्य सचिव ने राज्य से जुडे पुरातन अभिलेखों का डिजीटलीकरण किये जाने पर बल देते हुए इसके लिए भी प्रयास करने के निर्देश दिये। इन अभिलेखों का अर्काइव के साथ सभी प्रमुख रिकार्ड रखने वाले विभागों व संस्थानों से इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने एग्री स्टेक इन उत्तराखण्ड के तहत कृषि के अन्तर्गत डिजीटल क्राप सर्वे एवं फारमर रजिस्ट्री में भी तेजी लाये जाने को कहा। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी सचिवों से उनकी विभागीय प्राथमिकताओं की जानकारी लेने के साथ ही सभी जिलाधिकारियों से वीडियों कांफ्रेंसिग के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। जिला स्तर पर अपनाई जाने वाली बेस्ट प्रेक्टिसेस के तहत जिलाधिकारी अल्मोडा एवं पौडी द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने आगामी बैठक में जिलाधिकारी टिहरी एवं उधमसिंह नगर से जनपद में अपनाई जाने वाली बेस्ट प्रेक्टिसेस का प्रस्तुतिकरण देने को कहा।
इस अवसर पर सभी प्रमुख सचिव व सचिव के साथ ही आयुक्त व जिलाधिकारी विडियो के माध्यम से उपस्थित थे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

15 वर्षों से अतिक्रमित भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर दंपति ने जिला प्रशासन का जताया आभार

February 17, 2026
Read More

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग

February 17, 2026
Read More

देहरादून में सजा ‘Golden Metro Awards 2026’ का भव्य मंच, समाज के उत्कृष्ट व्यक्तित्व हुए सम्मानित

February 17, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

15 वर्षों से अतिक्रमित भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर दंपति ने जिला प्रशासन का जताया आभार

February 17, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

15 वर्षों से अतिक्रमित भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर दंपति ने जिला प्रशासन का जताया आभार

February 17, 2026 उत्तराखण्ड

जमीन कब्जे के जंगलराज पर जिला प्रशासन का न्याय का प्रहार; टिहरी बांध परियोजना अन्तर्गत…

Read More

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग

February 17, 2026

देहरादून में सजा ‘Golden Metro Awards 2026’ का भव्य मंच, समाज के उत्कृष्ट व्यक्तित्व हुए सम्मानित

February 17, 2026

गोरखा हिमालयन फेस्टिवल में जुटेंगे देशभर के ‘सेलिब्रिटी कलाकार’

February 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

15 वर्षों से अतिक्रमित भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर दंपति ने जिला प्रशासन का जताया आभार

February 17, 2026

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग

February 17, 2026

देहरादून में सजा ‘Golden Metro Awards 2026’ का भव्य मंच, समाज के उत्कृष्ट व्यक्तित्व हुए सम्मानित

February 17, 2026
Most Popular

15 वर्षों से अतिक्रमित भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर दंपति ने जिला प्रशासन का जताया आभार

February 17, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.