Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून में समृद्ध लोक परंपराओं के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई होली
  • होली मिलन में भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली का 2027 चुनाव लड़ने का ऐलान, सभी छह सीटों पर जीत का लक्ष्य
  • मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
  • श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
  • फिक्की फ्लो, एनआईएसएम एवं डीबीयूयू के संयुक्त तत्वावधान में ‘इन्वेस्ट स्मार्ट, लिव बेटर’ कार्यशाला का आयोजन
  • महापौर नमामी बंसल की पहल पर खत्म हुआ सफाई कर्मियों का बहिष्कार, शहर में व्यवस्था बहाल
  • पाकिस्तान की ‘करो या मरो’ जंग, श्रीलंका से बड़े अंतर से जीत जरूरी
  • हल्द्वानी में ₹301 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
  • उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने गणतंत्र दिवस व थलसेना प्रतिभागियों को नवाजा
Tuesday, March 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत
दुनिया

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMarch 2, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image


 पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत
 श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मेला आयोजन समिति व दूनवासियों ने किया स्वागत
फोटो समाचार
देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। दर्शनी गेट व श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में पुष्प वर्षा के बीच संगत का जोरदार स्वागत हुआ। श्री महाराज जी ने संगत को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री दरबार साहिब परिसर व निकटवर्ती समूचा क्षेत्र श्री गुरु राम राय जी महाराज के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झण्डे जी आरोहण व मेले का साक्षी बनने के लिए पंजाब की पैदल संगत श्री दरबार साहिब पहुंची है। श्री दरबार साहिब में पैदल संगत के पहुंचते ही श्री झण्डे जी मेले की दिव्यता और भव्यता में चार चांद लग गए हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों ने रविवार शाम को ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया व श्री गुरु राम राय जी महाराज की महिमा का गुणगान किया।
श्री दरबार साहिब प्रबन्धन की ओर से रविवार दोपहर 3.15 बजे संगत का स्वागत प्राइमरी स्कूल कांवली में किया गया। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में दर्शनी गेट पर व श्री दरबार साहिब परिसर में संगत का भव्य स्वागत किया गया। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पैदल संगत का स्वागत किया। पैदल संगत के श्री दरबार साहिब में पहुंचते ही रौनक में चार चांद लग गए हैं। इस प्रकार बुधवार से श्री दरबार साहिब में देश-विदेश से आने वाली संगत के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। संगतों एवम् श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। ्7 मार्च को परंपरा के अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी। 8 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के साथ ही इस साल के लिए श्री झण्डे जी मेले का शुभारंभ हो जाएगा।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

देहरादून में समृद्ध लोक परंपराओं के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई होली

March 2, 2026
Read More

होली: आध्यात्मिक चेतना और वैज्ञानिक दृष्टि का सांस्कृतिक उत्सव

February 28, 2026
Read More

परमात्मा शिव मानव को देव समान बनने की दे रहे शिक्षा!

February 15, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

देहरादून में समृद्ध लोक परंपराओं के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई होली

March 2, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

देहरादून में समृद्ध लोक परंपराओं के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई होली

March 2, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून। देहरादून स्थित आवास पर होली का पावन पर्व समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक उल्लास…

Read More

होली मिलन में भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली का 2027 चुनाव लड़ने का ऐलान, सभी छह सीटों पर जीत का लक्ष्य

March 2, 2026

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह

March 2, 2026

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत

March 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून में समृद्ध लोक परंपराओं के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई होली

March 2, 2026

होली मिलन में भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली का 2027 चुनाव लड़ने का ऐलान, सभी छह सीटों पर जीत का लक्ष्य

March 2, 2026

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह

March 2, 2026
Most Popular

देहरादून में समृद्ध लोक परंपराओं के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई होली

March 2, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.