Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • धामी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 15 अहम फैसले मंजूर
  • देवप्रयाग–पौड़ी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के त्वरित उपचार के दिए निर्देश
  • बारिश में बछड़े को जन्म देने वाली बीमार गाय का नगर निगम ने किया सफल रेस्क्यू
  • अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. वी.डी. शर्मा
  • Salesforce में तीसरी बार कर्मचारियों पर गिरी गाज, कई अहम टीमें प्रभावित
  • एसजीआरआर के डॉ. पंकज गर्ग को एबीएसआई के नॉर्थ ज़ोन का शिक्षा निदेशक चुना गया
  • मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 IFS अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार पर सीएम धामी और महानिदेशक वीरेन्द्र वत्स की अहम बैठक
  • डोईवाला में 1.21 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
Friday, August 7
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » ज्ञान के तेजमण्डल से आलोकित – श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी – श्रीमती मंजुलता
Uncategorized

ज्ञान के तेजमण्डल से आलोकित – श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी – श्रीमती मंजुलता

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMay 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

“श्रीयुक्तेश्वरजी के पवित्र चरणों का स्पर्श करते समय मैं सदा ही रोमांचित हो उठता था।…उनकी ओर से एक सूक्ष्म विद्युत धारा प्रवाहित होती थी।…मैं जब भी अपने गुरु के चरणों पर माथा टेकता था, मेरा सम्पूर्ण शरीर जैसे एक मुक्तिप्रदायक तेज से भर जाता था।” प्रस्तुत पंक्तियाँ परमहंस योगानन्दजी ने अपने विशाल लेखन-कार्य की श्रृंखला में उनकी सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध पुस्तक “योगी कथामृत,” जो एक महान् गौरव ग्रंथ के रूप में पिछले 80 से भी अधिक वर्षों से कोटि-कोटि लोगों के जीवन को बदलने में अपनी भूमिका निभा रही है, में अपने श्रद्धेय गुरु स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी के विषय में लिखी थीं।

इन महान् संत का जन्म श्रीरामपुर, कोलकाता में 10 मई 1855 को एक धनवान व्यापारी परिवार में हुआ था। इनका बचपन का नाम प्रियनाथ कड़ार था। स्कूली पढ़ाई इन्हें बहुत उथली और धीमी प्रतीत होती थी। इन्होंने गृहस्थ जीवन में प्रवेश तो अवश्य किया किन्तु शीघ्र ही पत्नी के देहांत के पश्चात संन्यास ग्रहण कर श्रीयुक्तेश्वर कहलाए।

अपने शिष्य मुकुन्द को, अपने ही समान एक ईश्वर प्राप्त जगद्गुरु में परिवर्तित करने हेतु स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी ने उन्हें 10 वर्ष का गहन प्रशिक्षण प्रदान कर हम सब पर एक महान् उपकार किया है। उनके आदेश पर ही उनसे प्राप्त मुक्तिदायक सत्यों के प्रसार के उद्देश्य से योगानन्दजी ने पूर्व में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया तथा पश्चिम में सेल्फ़-रियलाइज़ेशन फ़ेलोशिप की स्थापना की जहाँ पर ईश्वरप्रेमी भक्त अपना नामांकन कर गृह-अध्ययन पाठमाला के माध्यम से ध्यान की मुक्तिदायिनी उच्चतम प्रविधि, क्रियायोग, सीखते हैं। अधिक जानकारी yssi.org से प्राप्त की जा सकती है।

स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी का अन्तर्ज्ञान अंतर्भेदी था। वे अपने शिष्यों व आश्रम में आने वालों के विचारों को पढना भी जानते थे किन्तु उन्होंने अपनी इस दिव्य शक्ति का प्रयोग उनके विचारों की स्वतन्त्रता का अतिक्रमण करने के लिए कदापि नहीं किया। योगानन्द जी बताते हैं कि एक बार श्रीयुक्तेश्वरजी अपने शिष्यों को प्रवचन दे रहे थे। प्रवचन के बीच में ही वे बोल उठे, “तुम यहाँ नहीं हो।”

योगानन्दजी ने विरोध करते हुए कहा, “गुरुजी! मैं जरा भी नहीं हिला; मेरी पलकें भी नहीं हिलीं; आपने जो-जो अभी कहा है, मैं एक-एक शब्द दोहरा सकता हूँ!”

श्रीयुक्तेश्वरजी बोले, “फिर भी पूर्ण रूप से तुम मेरे साथ नहीं थे।…तुम अपने मन की पृष्ठभूमि में तीन संस्थाओं का निर्माण कर रहे थे। एक थी मैदानी क्षेत्र में एकांत आश्रम, दूसरी एक पहाड़ी के शिखर पर और तीसरी एक समुद्र तट पर।” योगानन्दजी ने स्वीकार किया कि वे असपष्ट विचार लगभग अवचेतन स्तर पर उनके मन में चल रहे थे। ये विचार आगे चलकर सत्य सिद्ध हुए। (पूर्ण विवरण हेतु कृपया योगी कथामृत देखें)

चेतना की इतनी उन्नत अवस्था में होते हुए भी वे अपने दृष्टिकोण में अत्यंत व्यावहारिक थे। रोगी हो जाने पर अपने शिष्यों को डॉक्टर के पास जाने के लिए कहते थे यद्यपि उनके पास रोग-निवारक शक्तियों का भंडार था। वे कहते, “डॉक्टरों को भौतिक पदार्थों के लिए निर्धारित ईश्वरीय नियमों के अनुसार अपना चिकित्सा-कार्य करना चाहिए।” श्रीयुक्तेश्वरजी कहते थे, “जिन्होने शरीर-विज्ञान का अध्ययन किया है उन्हें आगे चलकर आत्म-विज्ञान का अनुसन्धान करना चाहिए। शरीर की यन्त्रावली के पीछे एक सूक्ष्म आध्यात्मिक संरचना छिपी हुई है।” परन्तु मानसिक शक्ति के द्वारा रोग-निवारण को वे अधिक श्रेष्ठ मानते थे। वे प्रायः कहते थे, “ज्ञान ही सबसे बड़ा परिमार्जक है।”

ज्ञानवतार के रूप में प्रख्यात इन संत को, जो प्रत्यक्ष संसार में रहते हुए भी आत्मा की निर्जन कन्दरा में वास करते हुए सदा ईश्वर के साथ एक रहते थे, उनके आविर्भाव दिवस के अवसर पर नमन् करते हुए आइए उनके अदृश्य आशीर्वादों के भागी बनें।

लेखिका – (डॉ.) श्रीमती मंजुलता

 

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. वी.डी. शर्मा

August 7, 2026
Read More

Salesforce में तीसरी बार कर्मचारियों पर गिरी गाज, कई अहम टीमें प्रभावित

August 6, 2026
Read More

‘छात्रों की गूंज’ के समर्थन में प्रेमनगर में नुक्कड़ नाटक, शिक्षा और युवाओं के मुद्दे उठाए

July 15, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 15 अहम फैसले मंजूर

August 7, 2026 उत्तराखण्ड

जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के…

Read More

देवप्रयाग–पौड़ी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के त्वरित उपचार के दिए निर्देश

August 7, 2026

बारिश में बछड़े को जन्म देने वाली बीमार गाय का नगर निगम ने किया सफल रेस्क्यू

August 7, 2026

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. वी.डी. शर्मा

August 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

धामी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 15 अहम फैसले मंजूर

August 7, 2026

देवप्रयाग–पौड़ी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के त्वरित उपचार के दिए निर्देश

August 7, 2026

बारिश में बछड़े को जन्म देने वाली बीमार गाय का नगर निगम ने किया सफल रेस्क्यू

August 7, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.