रामनगर (नैनीताल) में ₹29.65 करोड़ की लागत से निर्मित 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी पुल का लोकार्पण किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर बना यह आधुनिक पुल कुमाऊँ और गढ़वाल के बीच संपर्क को और मजबूत करेगा तथा जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान सहित पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा।

बरसात के दौरान धनगढ़ी नाले में जलस्तर बढ़ने से आवागमन में आने वाली वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। इससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के साथ पर्यटन, व्यापार, आपातकालीन सेवाओं और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, डॉ. प्रमोद नैणवाल, महेश जीना, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


