Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • यूकॉस्ट ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: 07 महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान तथा 20 महिलाओं को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें
  • शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: बंशीधर तिवारी
  • गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
  • डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
  • गढ़वाली लोकगीतों के बीच मना होली मिलन, प्रवासियों से गाँव लौटने का आह्वान
  • “हिमालय को रंगता है आत्मा का गुलाल”
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन
  • कांग्रेसजनों ने कौलागढ़ छात्रावास में बच्चों संग हर्षोल्लास से मनाई होली !
Sunday, March 8
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » यूकॉस्ट ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: 07 महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान तथा 20 महिलाओं को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया
उत्तराखण्ड

यूकॉस्ट ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: 07 महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान तथा 20 महिलाओं को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMarch 7, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

कार्यक्रम में एच एन बी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ भानु दुग्गल एवं उत्तराखंड राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अध्यक्षा न्यायाधीश कुमकुम रानी ने किया प्रतिभाग; महिला उद्यमियों ने लगाई अपने स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी


यूकॉस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) सभागार में पांचवें विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान से 07 महिलाओं को एवं आठवें हिमालयी नारी शक्ति सम्मान से 20 महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर “स्टार्टअप्स, नवाचार एवं उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी” विषयक कॉनक्लेव भी आयोजित किया गया।
आज यूकॉस्ट द्वारा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, दिव्य हिमगिरि एवं सरादस्ता के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉनक्लेव, महिला उद्यमियों की प्रदर्शनी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महिला उद्यमी प्रदर्शनी का उद्घाटन एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो (डॉ) भानु दुग्गल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कॉनक्लेव को संबोधित करते हुए डॉ दुग्गल ने कहा कि भारत में महिलाओं की उद्यमिता में भागीदारी पुरातन काल से है। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गुलामी के दिनों में 18वीं शताब्दी में माहेश्वरी साड़ियों के निर्माण और बिक्री का एक ब्रांड स्थापित कर उस समय कुछ सैकड़ो लेकिन आज देश की लाखों महिलाओं के लिए उद्यमिता का रास्ता खोला। उन्होंने नई पीढ़ी से कहा कि समानता का मतलब ये नहीं कि महिलाएं पुरूषों के मुकाबला करते हुए व्यसनों की तरफ डाइवर्ट हों। कॉनक्लेव की मुख्य पैनलिस्ट डॉ हरिका आर राजेश कुमार ने कहा कि महिलाओं से बेहतर उद्यमी कोई नहीं है, वह बाहर भी और घर में भी एक अच्छे प्रबंधक का रोल निभाती हैं। कॉनक्लेव को अनुराधा डोवल, ममता रावत, श्रद्धा नेगी, गीता चंदोला ने भी अपनी सफलता की कहानियों और अनुभवों को साझा किया। कॉनक्लेव को डॉ मंजू सुंदरियाल द्वारा मॉडरेट किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र की अध्यक्षता करते हुए यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो डॉ दुर्गेश पंत ने कहा कि यूकॉस्ट “शी फॉर स्टेम” कार्यक्रम के द्वारा उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में महिलाओं और छात्राओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से उद्यमिता की ओर ले जा रहा है। दूसरे सत्र की मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अध्यक्षा न्यायाधीश सुश्री कुमकुम रानी ने सभी पुरस्कृत महिलाओं को शुभकामनाएं प्रदान की और कहा कि महिलाओं का सुशिक्षित होना और उद्यमशील होना राष्ट्र और समाज के लिए बहुत जरूरी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुएउत्तराखंड स्टेट सेंटर, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के चेयरमैन इंजी. सीपी शर्मा ने कहा कि भारत सहित दुनिया ने हर क्षेत्र में एक से बढ़कर एक महिला नेतृत्व प्रदान किए हैं, जिनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का परिचय एवं स्वागत संबोधन सरादस्ता के अध्यक्ष एवं दिव्य हिमगिरि के संपादक डॉ कुँवर राज अस्थाना ने किया। संचालन यूकॉस्ट की वैज्ञानिक अधिकारी डॉ मंजू सुंदरियाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ ओ.पी. नौटियाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व तकनीकी शिक्षा निदेशक आरपी गुप्ता, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के सचिव हिमांशु अवस्थी, पूर्व चेयरमैन एनके यादव, आईईआई फैलो एसए अंसारी, हेमेश्वरी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित थी।

*इन्हें मिला “विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान-2026″*

सुषमा बहुगुणा
रंजना कुकरेती शर्मा
डॉ. रीमा पंत, शिक्षाविद्
राजुली भट्ट
सोनिया देवी
डॉ. विजेता बिष्ट
मोनिका बोहरा

*इन्हें मिला “हिमालयी नारी शक्ति सम्मान-2026″*
अनुराधा डोवल
मधु गुप्ता
डॉ. रमा गोयल
डॉ. ममता कुंवर
डॉ. वीना अस्थाना
ममता रावत
श्रुति जोशी
श्वेता ध्यानी
वंदना श्रीवास्तव
श्रद्धा नेगी
गीता चंदोला
अर्चना थपलियाल
प्रीति मनराल
इंजी. बबीता कोहली
डॉ. मंजू ओ. पाई
डॉ. हरिका आर. राजेश कुमार
डॉ. शेफाली अग्रवाल
डॉ. बबीता बेहेरा
सुरभि माथुर
अमिता गर्ग

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

March 7, 2026
Read More

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: बंशीधर तिवारी

March 6, 2026
Read More

गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

March 6, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

यूकॉस्ट ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: 07 महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान तथा 20 महिलाओं को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया

March 7, 2026 उत्तराखण्ड

कार्यक्रम में एच एन बी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ भानु दुग्गल…

Read More

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

March 7, 2026

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: बंशीधर तिवारी

March 6, 2026

गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

March 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

यूकॉस्ट ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: 07 महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान तथा 20 महिलाओं को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया

March 7, 2026

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

March 7, 2026

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: बंशीधर तिवारी

March 6, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.