Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • एक माँ थी
  • अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार
  • ज्ञान के तेजमण्डल से आलोकित – श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी – श्रीमती मंजुलता
  • नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
  • यूकड़ा की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा ही पहली प्राथमिकता- सीईओ डॉ आशीष चौहान
  • उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा
  • *विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
Wednesday, May 13
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » अमेरिका में राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए गए बयान पर घमासान
उत्तराखण्ड

अमेरिका में राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए गए बयान पर घमासान

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarSeptember 15, 2024No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हर बार विदेश दौरे में उनके बयानों को लेकर भाजपा फ्रंटफुट पर आ जाती है। इस बार भी अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी के दिए गए बयानों के बाद भारत में राजनीति तेज है। ‌ राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी को साफ-साफ कह दूं कि जब तक भाजपा है तब तक न तो कोई आरक्षण खत्म कर सकता है और न ही कोई देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर सकता है। राहुल अभी अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर गए थे । इस दौरान उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी और वर्जीनिया के उपनगर हर्नडॉन सहित कई अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया और भारत में लोकतंत्र तथा चुनाव सहित कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। भाजपा के नेता उनकी टिप्पणियों को भारत विरोधी बता रहे हैं और उन पर पिछले कुछ दिनों से हमले कर रहे हैं। राहुल ने मंगलवार को वाशिंगटन में ‘नेशनल प्रेस क्लब’ में संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में लोकतंत्र को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है लेकिन अब लोकतंत्र फिर से पटरी पर लौट रहा है। अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आरक्षण समाप्त करने की बात करके राहुल गांधी एक बार फिर कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने लाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल का बयान क्षेत्रवाद, धर्म और भाषा के आधार पर दरार पैदा करने की कांग्रेस की राजनीति को उजागर करता है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि जब तक भाजपा है तब तक कोई न तो आरक्षण खत्म कर सकता है और न ही कोई राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर सकता है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, चाहे जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्र-विरोधी एजेंडे के समर्थन की बात हो या विदेश में भारत-विरोधी टिप्पणी करना, राहुल ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है। बता दें कि अमेरिका में आरक्षण खत्म करने के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा था कि जब भारत में (आरक्षण के लिहाज से) निष्पक्षता होगी, तब हम आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेंगे। अभी भारत इसके लिए एक निष्पक्ष जगह नहीं है। शाह ने कहा कि आरक्षण समाप्त करने की बात करके राहुल गांधी एक बार फिर कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने लाए हैं। वहीं अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी ने वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। रेबर्न हाउस में हुई इस मुलाकात में भारत विरोधी बयान देने वालीं इल्हान उमर भी मौजूद थीं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देशविरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। चाहे जम्मू-कश्मीर में देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो, या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है। इल्हान उमर पहले कई बार भारत विरोधी रुख अपना चुकी हैं। वह पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा बता चुकी हैं। उन्होंने 2022 में पाकिस्तान का दौरा किया था। इस दौरान वो पाक अधिकृत कश्मीर भी गई थीं। इसकी फंडिंग पाकिस्तान सरकार ने की थी। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और इमरान खान से भी मुलाकात की थी। भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। सरकार ने उमर के पाकिस्तान और पीओके के दौरे को ओछी राजनीति बताया था। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश में लागू आरक्षण को लेकर कांग्रेस का स्पष्ट मत है, जब तक देश में असमानता है, तब तक आरक्षण खत्म नहीं होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपने अमेरिका दौरे के दौरान यही बता दोहराई है। राहुल ने आरक्षण को लेकर वही कहा, जो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने संविधान सभा में कहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को राहुल फोबिया हो गया है। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि आरक्षण को यदि अगला खतरा है तो वह भाजपा और उसके फेंचाइजी संगठनों उसके नेता कई बार आरक्षण पर कटाक्ष कर चुके हैं, उसे नकार चुके हैं। रावत ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि तत्थाकथित गौ रक्षकों की ओर से अल्पसंख्यकों को मारा जा रहा है। उत्तराखंड में बीते दो-तीन सालों में बच्चियों से दुष्कर्म की जो घटनाएं हुई हैं, उनमें 60 प्रतिशत दलित बच्चियां शिकार बनी हैं। उन्हें सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद तक नहीं मिली। भाजपा के तमाम नेता एक के बाद एक अपराध में संलिप्त पाए जा रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष की ओर से उन्हें बचाने का काम किया जा रहा है। पूर्व सीएम रावत ने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से मीडिया से भागते हैं, वह कुछ चुनिंदा लोगों को इंटरव्यू देते हैं। जबकि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बेखौफ सवालों का जवाब देते हैं। राहुल के इन्हीं जवाबों से भाजपा में घबराहट है। भाजपा अपने झूठ के ढकने के लिए राहुल को निशाना बनाती है, ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।

अमेरिका में राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना–

अमेरिका यात्रा के पहले और दूसरे दिन राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर खुलकर आलोचना की । दौरे के तीसरे दिन उन्होंने पाकिस्तान आतंकवाद का मुद्दे पर चेतावनी दी इसके साथ बांग्लादेश और चीन पर भी खुलकर बात की। राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर भी हमला बोला। वाशिंगटन डीसी में राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर भी अपनी बात रखी। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने से दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ है। हम यह स्वीकार नहीं करेंगे कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब तक वे ऐसा करते रहेंगे, समस्याएं बनी रहेंगी। वहीं, बांग्लादेश का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, बांग्लादेश से भारत के रिश्ते काफी पुराने हैं। हाल ही में बांग्लादेश से हिंदू समुदाय के लोगों के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आईं, कुछ लोगों के घरों में आग लगा दी गईं और घर जला दिए गए, जिसकी तरफ इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, मुझे लगता है कि बांग्लादेश में चरमपंथी तत्वों को लेकर भारत में चिंताएं हैं। हालांकि, मुझे विश्वास है कि बांग्लादेश में चीजें सामान्य हो जाएंगी और हम मौजूदा सरकार या किसी अन्य सरकार के साथ संबंध मजबूत बनाए रख पाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या आपको लगता है कि पीएम मोदी ने अमेरिका-चीन प्रतिस्पर्धा को संभाल लिया है, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘ठीक है, अगर आप हमारे क्षेत्र के 4,000 वर्ग किलोमीटर में चीनी सैनिकों को रखने को किसी चीज से अच्छी तरह से निपटना कहते हैं, तो हो सकता है कि हमने लद्दाख में दिल्ली के आकार की भूमि पर चीनी सैनिकों का कब्जा कर रखा हो। मुझे लगता है कि यह एक आपदा है। अगर कोई पड़ोसी आपके क्षेत्र के 4000 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर ले तो अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी? क्या कोई राष्ट्रपति यह कहकर बच निकल पाएगा कि उसने इसे अच्छी तरह से संभाला है? इसलिए मुझे नहीं लगता कि पीएम मोदी ने चीन को बिल्कुल भी अच्छी तरह से संभाला है। मुझे लगता है कि चीनी सैनिकों के हमारे क्षेत्र में बैठने का कोई कारण नहीं। भारत एक बहुत ही बहुलता वाला देश है। भारत एक खुला देश है। भारत के पास कई विचार हैं और जब आप कुछ ऐसा होने की कल्पना करते हैं जो आप नहीं हैं, तो यही आपकी सभी रणनीतिक समस्याएं हैं। मेरा मतलब है कि हम अपनी सबसे बड़ी संपत्ति जो कि हमारा लोकतंत्र है, उसे कमजोर कर रहे हैं। वहीं राहुल ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर उनकी पार्टी को गलत समझा गया। वो 50 प्रतिशत से आगे बढ़कर आरक्षण देना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि हम जो कह रहे हैं वह केवल आरक्षण के विचार से अलग है। हम, जो चल रहा है उसकी व्यापक समझ चाहते हैं और फिर इसे ठीक करने के लिए नीतियों की एक सीरीज लागू करना चाहते हैं, आरक्षण भी उनमें से एक है। पीएम मोदी की सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि 2014 में भारत की राजनीति बहुत नाटकीय रूप से बदल गई। हम एक ऐसे चरण में प्रवेश कर गए, जो हमने पहले भारत में नहीं देखा था- आक्रामक, हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की नींव पर हमला। इसलिए यह एक कठिन लड़ाई है, लेकिन यह एक अच्छी लड़ाई रही है और निश्चित रूप से चीजें बदल गई हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत में बहुत अधिक ऊर्जा बंद है। इसलिए भारत को आम भारतीयों के कौशल का सम्मान करना शुरू करना चाहिए। दो व्यवसायी भारत में सब कुछ नियंत्रित कर रहे हैं और इससे भारत की उत्पादकता को बहुत नुकसान हो रहा है। अगर मैं भारत को थोड़ा और निष्पक्ष बना सका, तो मैं कहूंगा कि मैं सफल हो जाऊंगा। एक और स्तर जहां मुझे लगता है कि हम सफल रहे हैं वह क्रोध और घृणा के विचार से लड़ना है। यह तथ्य कि हमारा विपक्षी आरएसएस और भाजपा भारत को विभाजित करते हैं और एक धर्म दूसरे धर्मों के साथ लड़ता है। हमने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से ‘प्रेम’ शब्द की शुरुआत की। मुझे लगता है कि यह बहुत शक्तिशाली है। हमने प्रधानमंत्री पर जो दबाव डाला वह अभूतपूर्व है, संविधान को बाहर निकालकर अच्छी तरह से काम किया। और जब हम चुनावों में आगे बढ़े, तो अचानक हम प्रधानमंत्री को देख रहे थे और हम देख सकते थे कि दबाव शुरू हो रहा था। फिर किसी बिंदु पर उन्होंने बस कहा कि मैं (पीएम) गैर-जैविक हूं। मैं सीधे भगवान से बात करता हूं। इस तरह एक तरह से भ्रम टूट गया।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

May 12, 2026
Read More

एक माँ थी

May 12, 2026
Read More

नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

May 12, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
देहरादून

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

May 12, 2026 देहरादून

ऽ फेशन शो मे संजना प्रथम, भावना व मुस्कान द्वितीय और आरोही तृतीय स्थान पर…

Read More

एक माँ थी

May 12, 2026

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

May 12, 2026

ज्ञान के तेजमण्डल से आलोकित – श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी – श्रीमती मंजुलता

May 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

May 12, 2026

एक माँ थी

May 12, 2026

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

May 12, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.