Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • एक माँ थी
  • अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार
  • ज्ञान के तेजमण्डल से आलोकित – श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी – श्रीमती मंजुलता
  • नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
  • यूकड़ा की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा ही पहली प्राथमिकता- सीईओ डॉ आशीष चौहान
  • उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा
  • *विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
Wednesday, May 13
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » नौ वां महाधिवेशन इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, देहरादून के सभागार में आयोजित किया गया।
उत्तराखण्ड

नौ वां महाधिवेशन इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, देहरादून के सभागार में आयोजित किया गया।

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarFebruary 10, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image


दिनांक 09 फरवरी, 2025 को विद्युत पेंशनर्स परिषद उत्तरांचल का नौ वां महाधिवेशन इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, देहरादून के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल, विशिष्ट अतिथि यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परियोजना एस.सी.बलूनी, निदेशक परिचालन विनय मिश्रा, पिटकुल के निदेशक परिचालन जी.एस. बुदियाल तथा यूपीसीएल के निदेशक वित्त कमल शर्मा थे। विद्युत पेंशनर्स परिषद के अध्यक्ष आर.पी. थपलियाल ने उपस्थित अतिथियों एवं पेंशनर्स परिषद के सदस्यों का स्वागत करते हुए विद्युत पेंशनर्स परिषद की गतिविधियों एवं विगत कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने तीनों निगमों के प्रबंधन से अनुरोध किया कि पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों का निगम के साथ ही शासन स्तर से भी निस्तारण के प्रयास किए जाएं। पेंशनर परिषद के महासचिव जी.एस.जैन ने अपने संबोधन में तीनों निगमों के प्रबंधन को पेंशनर्स की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग पत्र प्रस्तुत किया। महाधिवेशन में पचहत्तर वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर्स का अभिनंदन भी किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सिंघल ने इस अवसर पर प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से आए ऊर्जा विभाग के सेवानिवृत्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ऊर्जा के क्षेत्र में हम जो भी उपलब्धियां आज हासिल कर रहे हैं उसकी नींव पेंशनर्स ने मेहनत, लगन और दृढ़ निश्चय से अपने सेवाकाल में ही रख दी थी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर उनके दीर्घ अनुभव का लाभ तीनों निगमों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मिलता रहता है। डॉ. सिंघल ने कहा कि हम उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर हैं। ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए हम जल विद्युत के अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन के गैर पारंपरिक स्रोतों की ओर भी अपने कदम बढ़ा रहे हैं। डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि हरित ऊर्जा, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, भूगर्भीय ऊर्जा आदि क्षेत्रों में हम तेजी से कार्य कर रहे हैं। मुख्य अतिथि डॉ. सिंघल ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का निगम स्तर पर प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है तथा भविष्य में भी उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
अपने संबोधन में विशिष्ट अतिथि निदेशक परिचालन विनय मिश्रा ने कहा कि पेंशनर्स हमारी विरासत हैं तथा प्रबंधन उनकी मांगों के समाधान के प्रति हमेशा सकारात्मक रहता है। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परियोजनाएं एस.सी.बलूनी ने निगम की नई परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पेंशनर्स द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को ही हम आगे बढ़ाते हुए कार्य कर रहे हैं। पिटकुल के निदेशक परिचालन जी.एस. बुदियाल ने कहा कि हम ऊर्जा उत्पादन और पारेषण के क्षेत्र में निरंतर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं तथा विगत वर्षों में हमने कई परियोजनाओं को पूर्ण किया है। यूपीसीएल के निदेशक वित्त कमल शर्मा ने निगम की वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सेवानिवृत्त कार्मिकों के कार्यकाल के दौरान योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर मंचासीन मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा परिषद की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। स्मारिका में पेंशन परिषद द्वारा किए गए कार्यों एवं सदस्यों की रचनाओं को शामिल किया गया है।
महाधिवेशन के द्वितीय सत्र में विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी शाखाओं की गतिविधियों एवं समस्याओं से केन्द्रीय कार्यकारिणी को अवगत कराया। महाधिवेशन में अगले कार्यकाल हेतु नई कार्यकारिणी का चुनाव चुनाव अधिकारी आर.एस. सहगल तथा एल.एम. डोबरियाल की देखरेख में किया गया जिसमें निम्न पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
केन्द्रीय कार्यकारिणी

  1. अध्यक्ष – आर.पी.थपलियाल
  2. वरिष्ठ उपाध्यक्ष– एस.के.जैन
  3. उपाध्यक्ष –
    देहरादून – हर प्रसाद तथा मधुसूदन चंदोला
    रुड़की – सनाउल हक
    कुमाऊं – श्याम लाल भुटानी
  4. महासचिव – जी.एस. जैन
  5. अतिरिक्त सचिव – मेग बहादुर
  6. उपसचिव
    रुड़की – नरेश कुमार गुप्ता
    कुमाऊं – तथा जीवन लाल
  7. सदस्य
    डाकपत्थर- राकेश कुमार शर्मा तथा सलीम अंसारी
    रुड़की – पुरुषोत्तम नारायण ऋषि तथा जितेन्द्र नाथ शर्मा
    कोटद्वार – डी.एस. नेगी
    कुमाऊं – एस.एस. रौतेला।

महाधिवेशन में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के साथ साथ अन्य राज्यों में भी निवास कर रहे परिषद के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। महासभा में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी विद्युत पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण हेतु सक्रिय भूमिका निभाएगी

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

May 12, 2026
Read More

एक माँ थी

May 12, 2026
Read More

नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

May 12, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
देहरादून

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

May 12, 2026 देहरादून

ऽ फेशन शो मे संजना प्रथम, भावना व मुस्कान द्वितीय और आरोही तृतीय स्थान पर…

Read More

एक माँ थी

May 12, 2026

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

May 12, 2026

ज्ञान के तेजमण्डल से आलोकित – श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी – श्रीमती मंजुलता

May 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

May 12, 2026

एक माँ थी

May 12, 2026

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

May 12, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.