जनपद अल्मोड़ा के चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग पर बलिया गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कई लोगों की मौत की दुखद सूचना है, जबकि घायलों को रेस्क्यू कर एयरलिफ्ट के माध्यम से उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। साथ ही दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
#Almora #Uttarakhand #RoadAccident #BreakingNews #Airlift #RescueOperation



