Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश
  • PM आवास योजना की परियोजनाएं 30-45 दिन में पूरी करने के निर्देश, आवास विभाग ने सख्त की निगरानी
  • “सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” थीम पर देहरादून में मनाया गया जीएसटी दिवस 2026
  • डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणाएं, उत्तराखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
  • उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ, CM धामी बोले- हर बच्चे को मिलेगी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  • मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील
  • ऋषिकेश में MDDA का बुलडोजर एक्शन, पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण, भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई
  • सूचना विभाग में प्रमोशन: रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक, शासन ने जारी किया आदेश
  • उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!
Thursday, July 2
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » मोदी सरकार ने दी दैनिक श्रमिकों के “चेहरों पर मुस्कान”
उत्तराखण्ड

मोदी सरकार ने दी दैनिक श्रमिकों के “चेहरों पर मुस्कान”

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarSeptember 30, 2024Updated:July 5, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

(केंद्र सरकार ने देश भर में दैनिक मजदूरों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी तय कर दी । केंद्र के इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद देश भर में करोड़ों श्रमिकों का जीवन यापन बेहतर हो सकेगा। श्रमिकों के लिए नई दरें अगले महीने की पहली तारीख 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होंगी । इस बदलाव के बाद एरिया ‘ए’ में निर्माण, झाड़ू, सफाई, लोडिंग और अनलोडिंग में काम करने वाले अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर 783 रुपये प्रतिदिन (20,358 रुपये प्रतिमाह) हो जाएगी। अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए 868 रुपये प्रतिदिन (22,568 रुपये प्रतिमाह) और कुशल, क्लरिकल और बिना शस्त्र वाले चौकीदारों के लिए 954 रुपये प्रतिदिन (24,804 रुपये प्रतिमाह) और उच्च कुशल एवं शस्त्र वाले चौकीदारों के लिए 1,035 रुपये प्रतिदिन (26,910 रुपये प्रतिमाह) होगी। आतिशी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही बुधवार को न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को बड़ी सौगात दी। आप सरकार की ओर से घोषित नई दरें एक अक्टूबर से दिल्ली लागू होंगी। दिल्ली में अकुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन प्रति माह 18,066 रुपये, अर्ध कुशल श्रमिकों का 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 21,917 रुपये होगा।

किसी भी देश की तरक्की के लिए श्रमिक, मजदूर या लेबर वर्ग का सबसे बड़ा योगदान माना जाता है। कहा जाता है मजदूर खुश तो देश खुशहाल है। किसी भी संस्था, उद्योगों और देश के निर्माण में मजदूरों, कामगारों और मेहनतकशों लोगों की बहुत ही अहम भूमिका होती है। मजदूरों की शक्ति के बिना कोई भी औद्योगिक व अन्य प्रकार का ढांचा खड़ा नहीं रह सकता है। श्रमिक वर्ग हमारे सिस्टम का एक बेहद महत्वपूर्ण अभिन्न अंग हैं, आज उसके बिना किसी भी तरह के कार्य को सम्पन्न करने की उम्मीद करना एकदम बेमानी है। मजदूरी केवल कृषि के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि शहरों में विभिन्न क्षेत्रों जैसे-खनन, माचिस निर्माण की फैक्ट्रियां और ईंट भट्ठे आदि क्षेत्रों में व्यापक रूप से फैली है। शहरों में छोटे स्तर की इकाइयों जैसे-पटाखे निर्माण की फैक्ट्रियां, टेक्सटाइल उद्योग, चमड़ा उद्योग, चाय की दुकानों, होटलों, ढाबों आदि में तमाम मजदूर कार्य करते हुए दिख जाते हैं। भारत में मजदूरों की आर्थिक स्थिति हमेशा चिंताजनक रही है। लेकिन अब मोदी सरकार ने दैनिक श्रमिकों के “चेहरों पर मुस्कान” ला दी है। लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए केंद्र ने अब देश भर में मजदूरों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी तय कर दी है। केंद्र सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद देश भर में करोड़ों श्रमिकों का जीवन यापन बेहतर हो सकेगा। भारत में दैनिक मजदूरों के लिए बुधवार और गुरुवार का दिन खुशहाली लेकर आया। पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई फिर अगले दिन केंद्र ने देशभर के मजदूरों को सौगात दे दी। पहले बात करेंगे मोदी सरकार के बढ़ाए गए न्यूनतम वेतनमान की। सरकार द्वारा डेली वेज में बढ़ोतरी के चलते बड़े स्तर पर देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को फायदा होगा। इसमें भवन निर्माण, लोडिंग और अनलोडिंग, वॉच एंड वार्ड, स्वीपिंग, हाउसकीपिंग, सफाई, खनन और कृषि समेत कई क्षेत्रों के मजदूर शामिल हैं। अगले महीने अक्टूबर की पहली तारीख से निर्माण, खनन और कृषि सहित अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों के लिए न्यूनतम दैनिक मजदूरी में बढ़ोतरी से रोजमर्रा के खर्चों की बढ़ती लागत से निपटने में श्रमिकों को राहत मिलेगी । अकुशल (अनस्किल्ड) श्रमिकों के लिए नया दैनिक न्यूनतम मेहनताना 783 रुपये, अर्ध-कुशल (सेमी-स्किल्ड) श्रमिकों के लिए 868 रुपये और अत्यधिक कुशल (हाइली-स्किल्ड) श्रमिकों के लिए 1,035 रुपये होगा। आगे जानिए क्या है इसका मकसद और क्या होगा इसका प्रभाव। इस बदलाव के बाद एरिया ‘ए’ में निर्माण, झाड़ू, सफाई, लोडिंग और अनलोडिंग में काम करने वाले अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर 783 रुपये प्रतिदिन (20,358 रुपये प्रतिमाह) हो जाएगी। अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए 868 रुपये प्रतिदिन (22,568 रुपये प्रतिमाह) और कुशल, क्लरिकल और बिना शस्त्र वाले चौकीदारों के लिए 954 रुपये प्रतिदिन (24,804 रुपये प्रतिमाह) और उच्च कुशल एवं शस्त्र वाले चौकीदारों के लिए 1,035 रुपये प्रतिदिन (26,910 रुपये प्रतिमाह) होगी। औद्योगिक श्रमिकों के लिए सीपीआई में छह महीने की औसत वृद्धि के आधार पर, मुद्रास्फीति के मुताबिक वेतन में साल में दो बार बदलाव किया जाता है। श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी की दरों में इजाफा किए जाने के एलान के बाद श्रम मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने श्रमिकों, विशेषकर असंगठित क्षेत्र के कामगारों को उनके जीवन यापन में मदद देने के मद्देनजर यह वीडीए में संशोधन किया है। श्रमिकों के लिए नई दरें अगले महीने की पहली तारीख 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होंगी और इन्हें अप्रैल 2024 से लाभ दिया जाएगा। यहां बता दें कि ये इस साल का दूसरा संशोधन है, इससे पहले अप्रैल महीने में बदलाव किया गया था। उल्लेखनीय है कि मिनिमम वेजेज एक्ट रिपोर्ट 2019 में कहा गया है, रोजगार मांगने का उद्देश्य वेतन हासिल करना है ताकि व्यक्ति एक सम्मानित जीवन जी सके। हर श्रमिक को उचित वेतन दिलाना सरकार का कर्तव्य है ताकि भूख और गरीबी न रहे, मानव संसाधनों का विकास हो और सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो, जिसके बिना कानून-व्यवस्था को खतरा हो सकता है। संविधान के अनुसार एक आर्थिक व्यवस्था बनाना राज्य (देश) की जिम्मेदारी है जिसमें हर नागरिक को रोजगार और उचित वेतन’ मिले। श्रम और रोजगार मंत्रालय की 2022-23 की सालाना रिपोर्ट में न्यूनतम वेतन कानून 1948 की जरूरत बताते हुए कहा गया है, कोई भी नियोक्ता किसी समझौते के तहत इससे कम वेतन नहीं दे सकता है। इस कानून के प्रावधान महिला-पुरुष में भेद नहीं करते। भारत में न्यूनतम वेतन तय करने का कानून 1948 में और फॉर्मूला 1957 में बना था। आज भी उसी छह दशक पुराने फॉर्मूले के आधार पर न्यूनतम वेतन तय किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन छह दशकों में लोगों का रहन-सहन समेत पूरी दुनिया बदल गई है। इसलिए वेतन तय करने का फॉर्मूला बदला जाना चाहिए ताकि वह आज की जरूरतों के मुताबिक हो। न्यूनतम मजदूरी वह न्यूनतम राशि है जो एक नियोक्ता को अपने किसी भी कर्मचारी को कानूनी रूप से भुगतान करनी होती है। यह एक तरह से मजदूरी की वह सीमा होती है, जिससे कम किसी भी कर्मचारी को भुगतान नहीं किया जा सकता है। भारत में राज्यों की सरकारों की तरफ से इसे समय-समय पर तय किया जाता है। इसका उद्देश्य है कि सभी कर्मचारियों को कम से कम एक निश्चित राशि मिले, चाहे वे किसी भी काम में लगे हों। भारत में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के तहत न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की जाती है। इस अधिनियम के तहत केंद्र सरकार और राज्य सरकारें विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करती हैं।केंद्रीय क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के भीतर भवन निर्माण, माल लादने और उतारने, चौकीदार या प्रहरी, सफाई, शोधन, घर की देख-भाल करने, खनन तथा कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगे श्रमिकों को संशोधित मजदूरी दरों से लाभ होगा।

दिल्ली में सीएम आतिशी ने राजधानी क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का बढ़ाया न्यूनतम वेतन–आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही बुधवार को न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को बड़ी सौगात दी। आप सरकार की ओर से घोषित नई दरें एक अक्टूबर से दिल्ली लागू होंगी। सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली में अकुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन प्रति माह 18,066 रुपये, अर्ध कुशल श्रमिकों का 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 21,917 रुपये होगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा कि अगर आप देश भर में न्यूनतम मजदूरी देखने जाएंगे तो अरविंद केजरीवाल की सरकार में देश में सबसे अधिक न्यूनतम मजदूरी दी हैं। गरीब लोगों के शोषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने ऐतिहासिक स्तर पर न्यूनतम मजदूरी को पहुंचाया है। भाजपा ने हमेशा गरीब विरोधी काम किया है और इसे हम दो तरीके से देख सकते हैं। पहली बार जब अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2016-2017 में न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने की बात की तो भाजपा ने अपने उपराज्यपाल के माध्यम से हमें रोका। तब न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार कोर्ट से आदेश लेकर आई। आतिशी ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी लेने वाले गरीब लोग हैं। मजदूरों का ना सिर्फ न्यूनतम वेतन बढ़ाया, बल्कि साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाने का भी प्रावधान किया।मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी शासित राज्यों में न्यूनतम वेतन के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से अधिक है, तो वहीं राजस्थान में अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन मात्र 8,063 रुपये, मध्य प्रदेश में 10 हजार रुपये, उत्तर-प्रदेश में 8,300 रुपये, हरियाणा में 10 हजार रुपये, छत्तीसगढ़ में 10,900 रुपये है।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम

July 1, 2026
Read More

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

July 1, 2026
Read More

PM आवास योजना की परियोजनाएं 30-45 दिन में पूरी करने के निर्देश, आवास विभाग ने सख्त की निगरानी

July 1, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम

July 1, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम

July 1, 2026 उत्तराखण्ड

जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के…

Read More

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

July 1, 2026

PM आवास योजना की परियोजनाएं 30-45 दिन में पूरी करने के निर्देश, आवास विभाग ने सख्त की निगरानी

July 1, 2026

“सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” थीम पर देहरादून में मनाया गया जीएसटी दिवस 2026

July 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम

July 1, 2026

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

July 1, 2026

PM आवास योजना की परियोजनाएं 30-45 दिन में पूरी करने के निर्देश, आवास विभाग ने सख्त की निगरानी

July 1, 2026
Most Popular

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम

July 1, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.