पंतनगर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित 119वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित किया। हमारे किसान भाई केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के नायक हैं, जिनका परिश्रम और समर्पण प्रेरणादायक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की प्रेरणा से हमारी सरकार भी किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है, कृषि उपकरणों की खरीद के लिए फार्म मशीनरी योजना के अंतर्गत सब्सिडी दी जा रही है तथा किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है। शहद उत्पादन के क्षेत्र में उत्तराखंड देश में आठवें स्थान पर पहुंच चुका है और मौन पालन में भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि किसानों को सशक्त बनाते हुए कृषि को अधिक समृद्ध, आधुनिक और लाभकारी बनाया जाए।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री तिलकराज बेहड़ जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मौर्या जी, मेयर श्री विकास शर्मा जी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कमल जिंदल जी उपस्थित रहे।


