देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में मेदनीपुर के पास हुए सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान के घायल होने का दुखद समाचार सामने आया है। हादसे में उनके घायल होने की जानकारी मिलने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है।
मधु चौहान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए महासू देवता से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई है। समर्थकों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की कामना की है।


