देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर मामले में न्याय मिलने में हो रही देरी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना को चार साल बीतने के बावजूद परिवार आज भी अपनी बेटी के लिए न्याय का इंतजार कर रहा है।
राहुल गांधी ने अंकिता की हत्या और कथित ‘VIP’ कनेक्शन को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अंकिता वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं और एक कथित VIP मेहमान की मांग का विरोध करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई।
उन्होंने रिजॉर्ट में अंकिता के कमरे को जांच से पहले ध्वस्त किए जाने पर भी सवाल उठाते हुए इसे संदेहास्पद बताया। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार कथित VIP को राजनीतिक संरक्षण दे रही है।
राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय को लेकर सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार, सुरक्षा और न्याय मिलने के बाद ही देश वास्तविक रूप से आगे बढ़ सकेगा।
#AnkitaBhandari #AnkitaBhandariCase #AnkitaBhandariJustice #JusticeForAnkita #Uttarakhand #UttarakhandNews #Dehradun



