देहरादून: डोईवाला टोल प्लाजा के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक देहरादून से हरिद्वार जा रही इको कार मणिमाई मंदिर के पास एक लोडिंग वाहन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकलने के बाद वह अनियंत्रित हो गया, जिसकी चपेट में इको भी आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको में आगे बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर जांच शुरू कर दी है। लोडिंग वाहन के टायर निकलने की वजह और उसकी तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
Tags:
#Dehradun #Doiwala #RoadAccident #DoiwalaNews #DehradunHaridwarRoad #UttarakhandNews #RoadSafety #BreakingNews



