4987a7e1-c328-48c5-ae90-83380138002a
देहरादून में 20 जून 2026 को शहंशाही वेलनेस रिज़ॉर्ट एंड वेलनेस पार्क में Forever Luxury Fashion Week Season 6 एवं Mr., Ms. & Mrs. Forever Universe 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम फैशन, ग्लैमर और उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन में मिस यूनिवर्स 2025 मानिका विश्वकर्मा बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और आकर्षण और भी बढ़ जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक सोनम शाह एवं शेखर चौधरी ने बताया कि इस मंच के माध्यम से फ्रेशर्स, प्रोफेशनल मॉडल्स और फैशन डिज़ाइनर्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। उनका उद्देश्य नए और प्रतिभाशाली चेहरों को फैशन इंडस्ट्री में पहचान दिलाना तथा उन्हें बेहतर एक्सपोज़र उपलब्ध कराना है।
इस वर्ष के आयोजन में 20 फैशन डिज़ाइनर्स अपनी विशेष डिज़ाइनर कलेक्शन रैंप पर प्रस्तुत करेंगे। वहीं Mr., Ms. & Mrs. Forever Universe 2026 ब्यूटी पेजेंट में लगभग 30 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन न केवल फैशन और ग्लैमर का उत्सव होगा, बल्कि उत्तराखंड के उभरते मॉडल्स, डिज़ाइनर्स और क्रिएटिव टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करेगा।



