
लखनऊ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और उत्तराखंड महापरिषद के पंचांग का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों और स्थानीय नागरिकों की ओर से किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोक कलाओं और विरासत को देशभर में पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। साथ ही ये आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, मातृभूमि और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का काम करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के संकल्प से उत्तराखंड विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#PushkarSinghDhami #UttarakhandMahotsav #UttarakhandCulture #Lucknow #UttarakhandNews




