दिवंगतों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना, प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर, जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र तथा टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समुचित एवं बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दुर्घटना प्रभावितों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उपचार एवं राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
Tags: #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #RoadAccident #RishikeshBadrinathHighway #UttarakhandNews




