देहरादून। गणतंत्र दिवस पर संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी में 28 जनवरी से उत्तराखंड में शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के मौली (मैस्कट) ने बतौर मुख्यातिथि तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद मौली ने छात्रों से हाथ मिलाया और उन्हें मिठाई भी बांटी। मौली को अपने बीच पा कर छात्र काफी उत्साहित दिखे।संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी में 76वें गणतंत्र दिवस पर 28 जनवरी से उत्तराखंड में शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के मौली (मैस्कट) ने तिरंगा फहराया। इस दौरान मौली छात्रों से हाथ मिलाते नजर आए और छात्रों मौली के साथ सेल्फी लेने को उत्साहित नजर आए।…
Author: Pahad ki Khabar
प्रिय प्रदेशवासियों, नमस्कार! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में यह आयोजन हमारे राज्य के लिए खेलों के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय साबित होगा। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाला यह ऐतिहासिक आयोजन हमारे युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धा और सामूहिक भावना को प्रोत्साहित करेगा। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि इस आयोजन में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करें और हमारे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। जय भारत- जय उत्तराखण्ड आपका,पुष्कर सिंह धामीमुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यूसीसी लागू होने की आधिकारिक घोषणा करते हुए यूसीसी पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि आज का दिन सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज से उत्तराखंड में समाज में समानता स्थापित करने के लिए, समान नागरिक संहिता लागू हो गई है। सोमवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत्व तौर पर समान नागरिक संहिता की…
रविवार को निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। खानपुर के विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद के बाद गिरफ्तार किए गए थे। चैंपियन को आज कोर्ट में पेश किया गया सुनवाई के बाद चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक में जेल भेज दिया गया है। प्रभारी संयुक्त निरीक्षक अभियोजन हरिद्वार रिंकू वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।…
भाजपा ने ऋषिकेश और रुड़की को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रुड़की और हरिद्वार मामले मे समान कानूनी कार्यवाही की जा रही है और कानून से बड़ा कोई नही है। कांग्रेस विधानसभा,लोकसभा के बाद निकायों में हार की हैट्रिक लगने से बुरी तरह बौखला गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने ऋषिकेश की घटना को लेकर दिए बयान पर कहा किप्रदेश में पहले सम्प्रदायवाद, फिर जातिवाद और अब क्षेत्रवाद का जहर घोलने का पाप कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष गढ़वाल और उत्तराखंड के लोगों पर पूर्व मे अपमानजनक बयान को लोग…
पीएम सूर्यधर योजना में लगातार चौथे साल उल्लेखनीय प्रदर्शन पर यूपीसीएल को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत किया गया है। मंगलवार को जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव को यह पुरस्कार प्रदान किया, जिसमें 9.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि शामिल है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत उत्तराखंड में अब तक 14 हजार से अधिक घरों के ऊपर सोलर रूफ टाॅप स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे कि करीब 50…
यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों और खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल द्वारा उज्ज्वल परिसर में झंडारोहण किया गया। झंडारोहण के पश्चात निगम के कार्मिकों द्वारा विभिन्न राष्ट्रभक्ति पूर्ण गीतों एवं कविताओं का पाठ किया गया। प्रस्तुति देने वाले कार्मिकों में विवेक आत्रेय, बलबीर लाल, कांता देवी, आदित्य राठी, रत्नेश बिष्ट आदि शामिल रहे। अपने संबोधन में निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों और…
उपाध्यक्ष के निर्देश समय से व गुणवत्ता ढंग से पूर्ण हों सभी कार्य उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से लेकर एयरपोर्ट तक प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे सौन्दर्यकरण के कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों को देखते हुए तेजी से सभी सौन्दर्यकरण के कार्य पूरे किए जाएं।उपाध्यक्ष महोदय आज दोपहर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुँचे जहां से उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों…
आज भारत के महापर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी क्रांतिकारियों को याद किया गया और उनके सम्मान में गणतंत्र दिवस का आयोजन एमडीडीए कंपलेक्स व्यापार सिंह घंटाघर पर किया गयाव्यापारियों ने भारतवर्ष के महान क्रांतिकारियों के बारे में युवाओं को बताया और क्रांतिकारियों को याद कियाइस आयोजन में व्यापार संघ के श्री सतपाल चौहान श्री नितिन वर्मा श्री धीरज गुजराल श्री धर्मवीर सिंह नेगी श्री राकेश सुंदर्याल डॉक्टर दुर्गा श्री कफील जी श्री पिंटू जी श्री शाहिद जी ने आयोजन ने भाग लियाआयोजन में व्यापार संघ के अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा भी मौजूद थे.
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार देहरादून। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्राधिकरण परिसर में ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने समस्त कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी की हौसलाअफजाई की। इसके बाद, उपाध्यक्ष महोदय परेड मैदान में गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए जहां सूचना विभाग कि झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। माननीय राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपाध्यक्ष एवं सूचना महानिदेशक को यह पुरस्कार प्रदान किया।परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में 38वें…
