विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने समाज के सच्चे नायकों गुर्दा दानदाताओं को सम्मानित किया। बुधवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में किडनी दानदाताओं को सम्मान-पत्र और पुरस्कार देकर उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पंडिता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने कहा “अंगदान, किसी व्यक्ति द्वारा किसी अजनबी को दिया गया जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है। एक मृत…
Author: Pahad ki Khabar
13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का भी किया शुभारंभ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गांधी पार्क देहरादून में जनप्रतिनिधियों हजारों की संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं बच्चों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर भारत मां की जयकार, वंदे मातरम की गूंज के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया विशेष कर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त का शुभारंभ भी किया। राष्ट्रभक्ति के गीतों के बीच मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए…
भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनावों में एकतरफा जीत का दावा किया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी निर्वाचित सदस्यों को विकास का मत मिला है, लिहाजा उनका वोट ट्रिपल इंजन सरकार के लिए ही होगा। ऐसे में कल के मतदान के बाद अब पंचायतों से कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना निश्चित है। उन्होंने कल होने वाले इन चुनावों में मतदान के लिए सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने पार्टी की संभावनाओं को लेकर कहा, अब तक आए परिणामों से भाजपा के पक्ष में…
देहरादून परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रशासन कार्यक्रम की भव्य तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बुधवार को परेड ग्राउंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नोडल अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य मंच से लेकर पुलिस परेड, ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य आंदोलनकारी, गणमान्य नागरिक, महानुभावों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। कहीं पर भी कोई…
अनिल गोयल द्वारा सहसपुर कल्यानपुर निकट धर्मावाला में में लगभग 12 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। हरमिन्दर सिंह द्वारा फतेपुर निकट नानक स्टेसनरी विकास नगर में जा रहे अवैध भवन पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 अभिषेक भारद्वाज, अवर अभि0 सिद्धार्थ सेमवाल, ललित नेगी, सुपरवाईजर प्यारे लाल जोशी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सचिन कौशिक द्वारा अठुरवाल डोईवाला में किये गये व्यवसायिक निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 प्रमोद मेहरा,…
सीएम धामी के निर्देशन में आपदा प्रभावितों को सौंपे गए चेक, सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का असर उत्तरकाशी । सरकार द्वारा धराली में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को पाँच-पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। यह वितरण गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेश सिंह चौहान द्वारा किया गया। गत 5 अगस्त को उत्तरकाशी एवं पौड़ी जनपदों में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने व्यापक तबाही मचाई थी। कई स्थानों पर भारी बारिश, भूस्खलन और मलबे के प्रवाह से घर पूरी तरह नष्ट हो गए, बुनियादी ढाँचा क्षतिग्रस्त हुआ और प्रभावित परिवारों को गंभीर संकट…
डॉ. अंजना गुंसाई बनीं लेफ्टिनेंट, सीआईएमएस कॉलेज और प्रदेश का बढ़ाया मान, एनसीसी एएनओ डॉ. अंजना गुंसाई को मिला लेफ्टिनेंट का सम्मान सीआईएमएस कॉलेज की एनसीसी (गर्ल्स यूनिट) की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) डॉ. अंजना गुंसाई को 11-यूके गर्ल्स बटालियन की ओर से लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि प्रदान की गई है। रैंक पाइपिंग सेरेमनी के दौरान एएनओ डॉ. अंजना को कमांडिंग ऑफिसर आदित्य जे. पॉल, 11 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी, देहरादून ने एनसीसी मुख्यालय में कमीशन देते हए आधिकारिक रूप से लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और अनुशासन का प्रमाण है,…
देहरादून: देश की राजधानी दिल्ली में संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं का मार्च के दौरान पुलिस द्वारा इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं नेता विपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य सभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ,समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव , पूर्व मंत्री व एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार समेत तमाम नेताओं की गिरफ्तारी की घोर निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने इस कार्यवाही को सत्ताधारी भाजपा सरकार व पार्टी की बौखलाहट करार देते हुए कहा…
प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी-सीएम धामी, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अन्तर्गत आगामी तीन वर्षों में 15 हज़ार से अधिक उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदियों को इन्क्यूबेशन की जाएगी सुविधा प्रदान -सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनसे संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर एवं लोगो लॉन्च किया तथा हाउस ऑफ हिमालयाज के नये उत्पाद एवं वेबसाइट का लोकार्पण…
धराली, उत्तरकाशी की आपदा के बाद समस्त उत्तराखंड राज्य ने सीख ली है की नदियों के ऊपर किसी किस्म का निर्माण नहीं होना चाहिए। आज देहरादून शहर के अलग-अलग हिस्सों में बरसात के रौद्र रूप ने 26 किलोमीटर प्रस्तावित रिस्पना बिंदाल एलिवेटेड कॉरिडोर के ऊपर एक बहुत बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। सवाल यह है क्लाइमेट क्राइसिस और एक्सट्रीम वेदर इवेंट के इस घातक दौर में क्या देहरादून शहर को इस परियोजना के साथ आगे बढ़ना चाहिए? शहर के लिए ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है लेकिन उसका समाधान हमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट, वॉकिंग, साइकलिंग और अन्य माध्यम से निकलना चाहिए,…
