Author: Pahad ki Khabar

किसानों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी है. हरियाणा-पंजाब सीमाओं पर बड़ी संख्या में किसान डटे हुए हैं. दिल्ली से सटी हरियाणा और यूपी की सीमाओं पर भी पुलिस का सख्त पहरा है. आंदोलनकारी किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने कई लेयर की बैरिकेडिंग कर रखी है. किसानों के आंदोलन को खत्म कराने के लिए सरकार कई बार यूपी की तरफ से भी किसान दिल्ली कूच करने निकले, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बस में भरकर ले गई. ये किसान यूपी के गाजियाबाद की तरफ से गैस सिलेंडर

Read More

(केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी यह सम्मान देने की घोषणा की है। चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें और नरसिम्हा राव नौवें प्रधानमंत्री थे। वहीं स्वामीनाथन को हरित क्रांति का जनक कहा जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों शख्सियतों को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान देने की जानकारी उनकी तस्वीरों के साथ शेयर की। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र के इस फैसले पर विपक्ष कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। ) इस बार केंद्र की मोदी सरकार भारत रत्न सम्मान में भी चौंका रही है।…

Read More

चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म हापुड़ के नूरपुर गांव में 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। 85 वर्ष की आयु में उनका निधन 29 मई 1987 को हुआ था। देश के पांचवें प्रधानमंत्री के तौर पर 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 चौधरी चरण सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। चौधरी चरण सिंह के पिता चौधरी मीर सिंह ने नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी थी। आगरा विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा लेकर वर्ष 1928 में गाजियाबाद से वकालत शुरू की। कांग्रस के लाहौर अधिवेशन 1929 में पूर्ण स्वराज की उद्घोषणा से प्रभावित होकर युवा वकील…

Read More

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया । इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र का माहौल गर्म हो गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच धार्मिक नारेबाजी शुरू हो गई, अभी कार्रवाई चल ही रही थी कि अचानक अराजक तत्वों ने बवाल कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।  पुलिस ने एक्शन लेते हुए पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया और बल प्रयोग करते हुए भीड़ को…

Read More

मानवीय स्वास्थ्य पर पड़ रहा जलवायु परिवर्तन का सीधा असर उत्तराखंड में लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर क्लाइमेट चेंज के प्रभावों पर चर्चा करने के लिए पहली बार एक राउंडटेबल डायलॉग का आयोजन किया गया। राउंडटेबल डायलॉग में स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। राउंडटेबल में इन प्रभावों से निपटने के लिए प्रदेश स्तर पर ठोस रणनीति बनाने की जरूरत बताई गई। पर्यावरण, कचरा प्रबंधन और सतत शहरीकरण पर काम करने वाली सामाजिक संस्था एसडीसी फाउंडेशन की ओर से आयोजित राउंडटेबल डायलॉग में सर्जन और लेखक डॉ. महेश भट्ट, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ…

Read More

स्मार्ट पुलिसिंग की ओर उत्तराखण्ड पुलिस का एक और कदम। पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हरिद्वार में पुलिस सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी। नगर के पैदल रास्तों, गंगा घाटों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में आसानी से निगरानी कर सकेंगे। आज दिनांक 02 फरवरी, 2024 को श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने पुलिस मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर 04 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर हरिद्वार को रवाना किये। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से उत्तराखण्ड पुलिस को 04 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर सौंपे गए हैं। पुलिस महानिदेशक महोदय ने बताया कि संकरी गलियों में आसानी से…

Read More

(31 जनवरी को डॉ एसएस संधू के रिटायर होने के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी उत्तराखंड की नई मुख्य सचिव बन गईं हैं। हालांकि उनका मुख्य सचिव का कार्यकाल बेहद छोटा दो महीने (31 मार्च तक) रहेगा। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें सेवा विस्तार भी दिया जा सकता है। उत्तराखंड के 18वें मुख्य सचिव के रूप में 1988 बैच की आईएएस रतूड़ी ने कार्यभार संभाल लिया । ब्यूरोक्रेसी में उनकी गिनती ईमानदार और सख्त अफसरों में होती है। राधा रतूड़ी देहरादून, टिहरी जैसे जिलों की कमान भी संभाल चुकी हैं। उत्तराखंड…

Read More

(31 जनवरी को वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी व्यास तहखाने में श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ करने की इजाजत दे दी। कोर्ट के आदेश के बाद रात 12 बजे तहखाने को खोलकर श्रद्धालु पहुंच गए और दीप जलाए, खुशियां मनाई। तीस साल बाद साधु संत और पुजारी की तरह ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास तहखाने में आम श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति मिली। इधर मुस्लिम पक्ष भी देर रात सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार ने सुबह 4 बजे भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को जगाया उनके सामने दस्तावेज रखे। कागजात देखने के बाद सीजेआई ने मुस्लिम पक्ष से किसी…

Read More

अगला लोकसभा चुनाव दहलीज पर है। ऐसे में देशवासी मोदी सरकार से इस अंतरिम बजट में भी कई बड़ी घोषणाएं और वादों का इंतजार कर रहे थे। चुनावी साल में लोकलुभावन घोषणाओं की बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही थी। लेकिन इस बार बजट में ऐसा कुछ नहीं हुआ। केंद्र सरकार ने इस बार अंतरिम बजट में विकास की राजनीति का एक “नया उदाहरण” भी पेश किया है। जैसे मोदी सरकार अपनी तीसरी पारी खेलने के लिए पूरे आत्मविश्वास से लबरेज है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले पेश किए गए अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं शुरू करने…

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा, पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं। सीतारमण ने कहा, हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। फसलों पर नानो डैप का इस्तेमाल होगा। डेयरी विकास के क्षेत्र में अच्छा…

Read More