यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा दो दिवसीय अंतर्निगमीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ढकरानी खेल मैदान में आज दिनांक 29 नवंबर से प्रारंभ हो गया। प्रतियोगिता में निगम की गंगा वैली, यमुना वैली, भागीरथी वैली तथा देहरादून मुख्यालय की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आज दिनांक 29 नवंबर को मुख्य अतिथि उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक परिचालन जी.एस. बुदियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रवीन कुमार जौहरी, उपमहाप्रबंधक अनित अमोली, मनदीप सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, ए.के. सिंह एवं अधिशासी अभियंता दीपक आर्य, यशपाल सिंह बिष्ट, उमाकांत पांडेय, सुखजीत सिंह, अरविंद कुमार, अमित रंजन, वरिष्ठ…
Author: Pahad ki Khabar
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है। राज्य सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाना है, जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाना है। और ड्रग्स माफिया और तस्करों को जेल में डालना है। यातायात सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना है।
उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगली जानवरों की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरा, वॉयस रिकॉर्डर और ड्रोन का इस्तेमाल ग्रामीण महिलाओं पर जासूसी करने के लिए भी किया जा रहा है. ये वो महिलाएं हैं, जो चारा ढूंढने या अपने अन्य कामों के लिए जंगल में जाती हैं. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे महिलाओं के व्यवहार में बदलाव आ रहा है और वे जंगली जानवरों के हमलों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो रही हैं. एक शोधकर्ता ने इंडिया टुडे डिजिटल को यह जानकारी दी. जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कैमरा ट्रैप और…
युवाओं को”ना ड्रग्स लेंगे ना लेने देंगे अभियान”के तहत अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक खिलाड़ी नीरज गोयल के साथ मिलकर त्रिवेणी घाट पर मौन व्रत रखा और घाट पर आरती के दौरान आए समस्त युवाओं से जीवन में कभी भी ड्रग्स ना लेने की अपील की, त्रिवेणी घाट पर युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और डॉक्टर शर्मा के साथ यह शपथ भी ली कि वह जीवन में कभी भी ड्रग्स नहीं लेंगे और ना ही अपने आसपास लेने देंगेपैरालंपिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री नीरज गोयल के साथ श्री प्रतीक जी तथा अन्य युवाओं ने भी डॉक्टर शर्मा के साथ सहयोग किया और युवाओं…
संख्य योग फाउंडेशन संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉक्टर मुकुल शर्मा के चल रहे अभियान”ना ड्रग्स लेंगे ना लेने देंगे”को आज राज्य की मंत्री श्रीमती रेखा आर्या जी का भी समर्थन प्राप्त हुआसंस्था पिछले कई वर्षों से ड्रग्स फ्री भारत मिशन के तहत काम कर रही है और अब तक पूरे देश में तीन लाख से ज्यादा युवाओं को तथा उत्तराखंड में 56000 युवाओं को यह शपथ दिला चुकी है कि वह ना ड्रग्स लेंगे और ना ही लेने देंगे,
यूजेवीएनएल में संविधान दिवस आयोजित।आज यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में संविधान दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने भारतीय संविधान की विशेषताओं और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।डॉ. सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सदस्यों के योगदान को स्मरण करते हुए सभी कर्मचारियों से संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रबंध निदेशक…
आज दिनांक 26 नवंबर 2024 को यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 123वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड शासन की मुख्य सचिव एवं यूजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्ष श्रीमती राधा रतूड़ी ने की। इस अवसर पर जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए: बैठक में प्रतिभागीइस बैठक में मुख्य सचिव एवं यूजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्ष श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मिनाक्षी सुंदरम, स्वतंत्र निदेशक इंदू कुमार पांडे, बी.पी. पांडे, सी.एम. वासुदेव, पराग गुप्ता और राजकुमार सहित प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल तथा पूर्णकालिक…
यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजनाओं में कूटनीतिक प्रबंधन तथा कृत्रिम बौद्धिकता के उपयोग पर कार्यशालाआज दिनांक 23 नवंबर 2024 को यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के उत्तरी क्षेत्र द्वारा उत्तराखंड उत्पादकता परिषद के सहयोग से यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजनाओं में कूटनीतिक प्रबंधन तथा कृत्रिम बौद्धिकता के उपयोग पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के उत्तर भारत के अध्यक्ष एवं निदेशक मंडल द्वारा यूजीवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल को उत्तराखण्ड क्षेत्रीय एंबेसडर भी मनोनीत किया गया।…
तरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के अधिकार और स्वस्थ भविष्य को जन सहभागिता को मुहिम के उद्देश्य से बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ गीता खन्ना ने राष्ट्रीय स्तर संगठन INDIAN ACACDEMY OF PEDIATRICS (IAP) के माध्यम से बाल रोग विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए बताया *”बच्चों के अधिकारों और उनके अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए देश के सभी पीडियाट्रिशियनों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। हमें मिलकर यह देखना होगा कि कैसे बच्चों के समग्र विकास के लिए चिकित्सा क्षेत्र और समाज की भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है।”…
18 नवंबर 2024 देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी का भाजपा के 15 साल के देहरादून नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ ” नगर निगम घेराव ” कार्यक्रम किया जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में सम्मलित हुए। प्रदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा , पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, नवीन जोशी, सूर्यकांत धस्माना व अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने किया। कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि…
