राज्य की लाखों महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास को मिलेगी नई दिशा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ करते हुए प्रथम चरण में जनपद बागेश्वर (42 लाभार्थी), देहरादून (191), नैनीताल (75), पौड़ी (66), टिहरी (23) एवं उधमसिंहनगर (87) के कुल 484 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में ₹ 3 करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के…
Author: Pahad ki Khabar
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने आदि कैलाश, नाभिडांग और और जॉलीकाँग को हवाई सेवा से जोड़े जाने के लिए कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहस्त्रधारा से पूर्णागिरी के लिए भी हवाई सेवा शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हवाई सम्पर्क बढ़ाए जाने की सम्भावनाएं तलाशे जाने के लगातार…
बुजुर्ग हरदीप कौर का 35,000 का पानी बिल 14372 में सेटल; जिला प्रशासन राइफल फंड से जलसंस्थान को किया भुगतान, मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का सशक्त माध्यम बना जिला प्रशासन का जनदर्शन देहरादून दिनांक 10 फरवरी 2026 (सूवि) प्रत्येक सोमवार कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु उपस्थित हो रहे हैं तथा फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होने से सरकार तथा जिला प्रशासन की कार्यशैली पर जनमानस का भरोसा बढा है। विगत जनता दर्शन कार्यक्रम में…
जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी, जनदर्शन में आया था 68 वर्षीय बुजुर्ग बीमार पिता को पुत्र द्वारा संपत्ति से बेदखल करने व भरपोषण अधिनियम के तहत् धनराशि न दिए जाने का मामला, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी एवं न्यायालयीय आदेशों की अवमानना नही होगी क्षम्य देहरादून दिनांक 10 फरवरी 2026 (सूवि), विगत जनता दर्शन कार्यक्रम में 68 वर्षीय बीमार बुजुर्ग पिता अशोक धवन ने जिलाधिकारी सविन बसंल से गुहार लगाई कि उनके पुत्रों द्वारा मारपीटी,गाली गलौच उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके पुत्रों द्वारा घर से धक्के मारकर बाहर…
शासकीय आवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि युवा साथियों से मुलाक़ात सदैव नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच से भर देती है। सुबोध उनियाल ने कहा कि संगठन युवाओं की शक्ति, समर्पण और नेतृत्व क्षमता पर मजबूती से खड़ा है। देश और समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और यही ऊर्जा भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के ये समर्पित युवा संगठन की…
देवभूमि के निशानेबाज़ों की बड़ी उपलब्धि, Deaflympics से जीते पदक अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन Deaflympics 2025: अभिनव देशवाल के दो स्वर्ण, शौर्य सैनी ने जीता रजत देहरादून स्थित शासकीय आवास पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से खेलभूमि के दो होनहार निशानेबाज़ खिलाड़ी अभिनव देशवाल और शौर्य सैनीने शिष्टाचार भेंट की। दोनों खिलाड़ी हाल ही में जापान में आयोजित 25वीं समर डेफलिम्पिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर देवभूमि लौटे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अभिनव देशवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए, जबकि शौर्य सैनीने भी रजत पदक जीतकर…
जिला प्रशासन का जनता दर्शनः न्याय से लेकर एक्शन तक, कोटरा संतूर निवासी भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार को दिलाया भूमि कब्जा; डीएम ने थाने से हटवाई निराधार प्राथमिकी बुजुर्ग को बेटे-बहू से जान का खतरा, डीएम ने फास्ट ट्रैक सुनवाई के लिए तहसील से मामला जिला कार्यालय मंगवाया, सेवानिवृत्त शिक्षक की बीमार विधवा को नहीं मिला चिकित्सा प्रतिपूर्ति, शिक्षा अधिकारी से तलब की तत्काल आख्या सिंचाई नहर पर कब्जा बना किसानों की मुसीबत, अधिशासी अभियंता को दो दिवस में समाधान करने के निर्देश, मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन; जन सुनवाई में समाधान से लेकर प्रवर्तन एक्शन…
देहरादून।उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता में महिलाओं की सहभागिता विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला पत्रकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वैद्य कुलम की संचालिका डॉ. मेघा बहुगुणा एवं देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. नेहा चोकसी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाएं आज परिवार और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाते हुए अपनी…
सहसपुर ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत एवं जिला मिशन प्रबंधक सोनम गुप्ता द्वारा सोमवार को सहसपुर ब्लॉक के नया गांव पेलियों, ग्राम पंचायत भूडी चकमनसा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ट्राई फेड के सहयोग से स्थापित सखी वन धन केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मुन्नी शाह भी उपस्थित रही। इस वन धन केन्द्र के माध्यम से बोकसा जनजाति के समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। केन्द्र में कुल 55 महिलाएं शामिल हैं, जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न समूहों से जुड़ी हैं। इस केन्द्र में महिलाएं गांव…
‘Hands on Training in Ultrasonography & Radiology in Animals’ के तहत कौशल विकास को बढ़ावा उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, देहरादून द्वारा पशुपालन विभाग के 20 पशुचिकित्स अधिकारियों के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. कैलाश उनियाल, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, डॉ. उदय शंकर, निदेशक, पशुपालन विभाग, और डॉ. नारायण सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अभिषेक चन्द्र सक्सेना, सहायक प्रोफेसर, भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली ने पशुओं में अल्ट्रासोनोग्राफी एवं रेडियोलॉजी के व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर विस्तृत जानकारी…
