उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म भूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रेखा आर्या ने अपने संदेश में कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन उत्तराखंड के विकास, सामाजिक चेतना के उत्थान और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा देने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की।



