पूर्व डंप साइट को वैज्ञानिक व तकनीक आधारित MTS में किया गया विकसित, 140 मीट्रिक टन प्रतिदिन कचरा प्रबंधन की क्षमता देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक और वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। धोरन क्षेत्र में स्थापित Mechanized Transfer Station (MTS) का आज सफल ट्रायल रन संपन्न हुआ। जनवरी 2025 में प्रारंभ हुआ यह प्रोजेक्ट लगभग एक वर्ष में पूर्ण कर संचालन हेतु तैयार कर लिया गया है। पूर्व में पारंपरिक कचरा डंपिंग के लिए उपयोग में लाई जाने वाली इस साइट को अब तकनीकी हस्तक्षेप, आधारभूत…
Author: Pahad ki Khabar
24 घंटे में प्रदेश में तीन हत्याएं – कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल हल्द्वानी। राजधानी देहरादून में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के ठीक 24 घंटे के भीतर हल्द्वानी में युवक-युवती की पत्थर से कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। नवीन गल्ला मंडी में मिले दोनों शवों ने पूरे शहर को दहला दिया। गुरुवार सुबह बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में करीब 22 वर्षीय युवती और 30 वर्षीय युवक के शव पड़े मिले। अज्ञात बदमाशों ने दोनों के सिर भारी पत्थर से इस कदर कुचल दिए…
सहसपुर (देहरादून)।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया और इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को उजागर करते हुए विकास के महत्व पर जोर दिया और जनता के साथ साझा किया कि सरकार किस तरह राज्य के इंफ्रा संरचना को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कुछ तत्व टूलकिट के माध्यम से भ्रामक नैरेटिव गढ़ने और लोगों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता इसका भान कर चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि अर्बन नक्सलवादी और…
पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 9b8deee6-2324-4e8a-8575-e5c905eb1144 d544ee47-b769-4dac-9983-972a0f70b713 मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया। प्राधिकरण द्वारा यह अभियान क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने और अनधिकृत निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। एमडीडीए की टीम ने गली नंबर 10, निर्मल बाग, ब्लॉक-बी, पशुलोक, ऋषिकेश (देहरादून) में श्रवि द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर…
सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना एवं टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन की प्रगति के संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को परियोजनाओं पर तेज गति से कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) और रेल विकास निगम को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परियोजना के तहत निर्मित एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य करने को…
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनी की रेती एवं तपोवन नगर निकाय में पर्यटन आधारित गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने तथा ट्रैफिक आवागमन को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम निदेशक UUSDA एवं विभिन्न लाइन एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में क्षेत्र में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदमों पर मंथन किया गया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ठोस कार्ययोजना तैयार…
कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश,जवाबदेही होगी तय। दिनांक 11.02.2026 को जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत घटित गोलीकाण्ड की गंभीर घटना के संबंध में *श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अब तक की गई पुलिस कार्यवाही की गहन समीक्षा की। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया कि घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करते हुए विशेष टीमों का गठन किया जाए तथा गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक विधिक,…
देहरादून। इंटरनेशनल डे ऑफ वीमेन एंड गर्ल्स इन STEM के अवसर पर आयोजित ‘शी फॉर STEM उत्तराखण्ड’ विषयक कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए 20 प्रतिभाशाली छात्राओं को ₹50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित (STEM) के क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘शी फॉर स्टेम’ कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को स्टार्टअप के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही महिला प्रौद्योगिकी केंद्रों से स्वयं सहायता समूहों को…
CBSE शिक्षा के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट प्रशिक्षण – बच्चों के लिए सुनहरा अवसर देहरादून।अब बच्चों को पढ़ाई और क्रिकेट के बीच चुनाव करने की जरूरत नहीं! ट्रिशक्ति यूथ हब ने भारत में एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें कक्षा 6वीं से 9वीं तक के विद्यार्थी CBSE शिक्षा के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट प्रशिक्षण पा सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल बच्चों को अनुभवी शिक्षकों और प्रतिष्ठित क्रिकेट कोचों के मार्गदर्शन में पढ़ाई और खेल का संतुलित दैनिक कार्यक्रममिलेगा। इसके साथ ही अनुशासन, फिटनेस, व्यक्तित्व विकास और प्रतियोगी अनुभव पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कक्षा 10वीं के बाद पेशेवर मार्गदर्शन:कक्षा 10वीं…
आज देहरादून स्थित सेंट्रियो मल्टीप्लेक्स में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री श्री सतपाल महाराज जी, श्री गणेश जोशी जी, श्री सुबोध उनियाल जी, श्री डॉ. धन सिंह रावत जी और श्रीमती रीखा आर्य जी के साथ नई रिलीज़ हुई फिल्म “गोदान”देखी। यह फिल्म ‘सुरभि’ नाम की गौ माता के माध्यम से आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भारतीय संस्कृति के समन्वय को प्रस्तुत करती है। फिल्म में पंचगव्य आधारित चिकित्सा, स्थायी जीवन शैली तथा गौ पालन के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे विषयों पर…
