एसओपी को अंतिम रूप देने के निर्देश। दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को मिले हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं का लाभ। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जल्द ही एम्स ऋषिकेश से आरम्भ होने वाली ऐरो मेडिकल सर्विस के सम्बन्ध में शीघ्र ही एसओपी को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। सीएस श्रीमती रतूड़ी ने एम्स ऋशिकेश से सभी जिलाधिकारियों, सीएमओ, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारियों व अन्य हितधारकों के साथ समन्वय कर अन्तिम रूप से एसओपी तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को प्रेशित करने को कहा है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि एसओपी में राज्य के दुर्गम क्षेत्रों की…
Author: Pahad ki Khabar
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने नमामि गंगे कार्यक्रम की इपावर्ड टास्क फोर्स की 12वीं बैठक तैयारियो के दौरान जानकारी दी कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत 244.48 एमएलडी क्षमता सृजित करने के लिए 62 (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) एसटीपी की स्थापना हेतु सीवरेज अवसंरचना की कुल 43 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 165.06 एमएलडी क्षमता वाले 42 एसटीपी स्थापित करके 36 परियोजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं तथा 79.42 एमएलडी क्षमता वाले 20 एसटीपी की स्थापना हेतु शेष 07 परियोजनाएं क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। एनएमसीजी एवं सीपीसीबी द्वारा किए गए मूल्यांकन के अनुसार 170 नालों…
फीडबैक नोट्स 20 सितम्बर तक नियोजन विभाग को प्रेषित करने के निर्देश मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आगामी मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस के लिए नोडल अधिकारियों को मैन्यूफैक्चरिंग, सेवाओं, ग्रामीण गैर कृषि, शहरी विकास, रेन्यूएबल एनर्जी तथा सर्कुलर ईकॉनोमी पर अपने फीडबैक नोट्स 20 सितम्बर तक नियोजन विभाग को प्रेषित करने की डेडलाइन दी है। इसके साथ ही सीएस ने राज्य विशेष के सम्बन्ध में नोट्स शासन को भेजने के लिए 25 सितम्बर तक का समय दिया है। मुख्य सचिव ने सभी आईएएस, पीसीएस अधिकारियों के साथ ही विभागाध्यक्षों तथा विभागीय अधिकारियों को अपने फील्ड अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए…
आर्य समाज मंदिर का नाम सुनते ही एक धार्मिक संस्था की छवि सामने आती है,लेकिन अब ऐसा नहीं है। क्योंकि आर्य समाज मंदिर जैसे पवित्र संस्था पर भी कुछ अराजक तत्वों की नजर पड़ गई है।अब यहां शादी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किये जाते हैं। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लिया है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि क्या उत्तर प्रदेश में फर्जी तरीके से चल रहे आर्य समाज मंदिर हिन्दू लड़कियों को बरगला कर शादी कराने के अडडे तो नहीं बनते जा रहे हैं। यह चिंताजनक है कि आर्य समाज मंदिर हिन्दू समाज…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री श्री आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि बरसात खत्म होने के साथ ही प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। जैसे ही बरसात समाप्त हो सड़कों के सुधार के लिए तीव्र गति से काम किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत सड़कों के सुधारीकरण के कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश के कारण जहां भी सड़कें टूटी हैं वहां प्राथमिकता से काम किया जाए।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक दलों में उठापटक हो रही है, दलबदल का सिलसिला जारी है, गठबंधन टूट रहे हैं जो नये जुड़ रहे हैं। प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने को आतुर भाजपा के सामने इस बार चुनौतियां कम नहीं हैं, वही कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली सफलता से अति-उत्साहित दिखाई दे रही है, आम आदमी पार्टी भी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने में जुटी है। हरियाणा में तू डाल-डाल, मैं पात-पात की कशमकश जोरों से चल रही है। विनेश और बजरंग पहलवान…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे, भाजपा वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता श्री कुंदन सिंह टोलिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
310 से अधिक घोषणाएं, विपक्ष के प्रस्ताव भी शामिल कार्यान्वयन के लिए समर्पित मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समावेशी शासन में एक नया मानक स्थापित किया है। दो साल पहले, अपने जन्मदिन पर, उन्होंने राज्य के सभी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 व्यापक जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आमंत्रण दिया था। इस अनूठी पहल ने राज्य भर में संतुलित विकास सुनिश्चित किया है और भारतीय राजनीति में एक नया उदाहरण स्थापित किया है। मुख्यमंत्री धामी का विकास मॉडल “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास“…
नेशनल जर्नालिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधन मे वेबिनार के माध्यम से आयोजित पत्रकारिता प्रशिक्षण के चौथे दिवस वरिष्ठ पत्रकार हिंदुस्तान बिहार के उप संपादक आशुतोषकुमार आर्य जी ने बताया की सत्य और तथ्य पर आधारित पत्रकारिता किसी भी पत्रकार के लिए आवश्यक है कि वह जो भी सूचना समाज के समक्ष प्रस्तुत कर रहा हो, वह सत्य और तथ्य पर आधारित हो। तथ्यों की सही जांच-पड़ताल और निष्पक्ष रिपोर्टिंग से पत्रकार की विश्वसनीयता बनी रहती है।किसी घटना या मुद्दे की सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश करना न केवल पत्रकारिता के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि यह समाज को भ्रमित भी कर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), को दिनांक 10.09.2024 उस समय गिरफ्तार किया जब वह शिकायतकर्ता से मांगी गई तय 40,000/- रुपये रिश्वत राशि की पहली किश्त के रूप में 15,000/- रुपये स्वीकार कर रहा था । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), को दिनांक 10.09.2024 उस समय गिरफ्तार किया जब वह शिकायतकर्ता से मांगी गई तय 40,000/- रुपये रिश्वत राशि की पहली किश्त के रूप में 15,000/- रुपये स्वीकार कर रहा था ।
