रुड़की-गंगा-जमुनी अदबी मंच व नोजवान भारत सभा के संयुक्त तत्वावधान में गज़लों के सरताज दुष्यंत की याद में एक साहित्यिक कार्यक्रम रुड़की की सैनी धर्मशाला में आयोजित किया गया।प्रसिद्ध कवि विज्ञान वृत की अध्यक्षता व शायर ओम प्रकाश नूर के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में राय बरेली के गजलकार जय चक्रवर्ती को इस वर्ष के दुष्यंत सम्मान से नवाजा गया।मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से आए शायर ओम प्रकाश नदीम ने कहा,”कल मज़हब के मेले में दुकानें लगती थी,अब मज़हब की दुकानों पर मेला लगता है।”उन्होंने सम्मानित हुए गजलकार जय चक्रवर्ती को दुष्यंत की राह का शायर बताया।रुड़की…
Author: Pahad ki Khabar
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। वे मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक है। उनके श्रीमुख से निकले वाक्य आज गीता के रूप में हमें प्रेरित करते हैं। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को…
“श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून” द्वारा गढ़वाल की ऐतिहासिक रामलीला को देहरादून में पुनर्जीवित करने के लिए निर्णय लिया गया और इस हेतु आजाद मैदान, टिहरी नगर, अजबपुर कलां, दून यूनिवर्सिटी रोड, देहरादून में “हनुमान ध्वजा स्थापना” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल से सभी क्षेत्रवासियों ने मिलकर “हनुमान ध्वजा” को टिहरी नगर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गढ़वाल के वाद–यंत्र “ढोल दमाऊ” के साथ परिक्रमा करवाई। हनुमान ध्वजा स्थापना हेतु पूजा, अर्चना व हवन किया व तत्पश्चात विधि–विधान से “हनुमान ध्वजा” की स्थापना की गई। “श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून ” के…
बंशीधर तिवारी ने उस विभाग की उन तकनीकी समस्याओं को दूर किया जिनके कारण आये दिन हड़ताल और आंदोलन होते थे। राजनीति का अड्डा कहलाने वाले इसी विभाग में आज जब आउटपुट न देने पर बंशीधर तिवारी अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हैं तो सभी उसको स्वीकार करते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग की तस्वीर बदल कर रख दी। इसी प्रकार अन्य विभागों में भी उनकी कार्यप्रणाली के कारण उनकी लोकप्रियता है। बंशीधर तिवारी आज सरकार का और सरकार की गुड गवर्नेंस का चेहरा हैं। मीडिया के साथ बिना टकराव किये उन्होंने यहाँ की कार्य संस्कृति ही बदल डाली। अब मीडिया में ऐसा…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत घुत्तू-पंजा-देवलिंग टिहरी पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मलेथी में आपदा प्रभावित परिवार श्रीमती दुर्गा देवी पत्नी विशाल मणि से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि घुत्तू में अतिवृष्टि/बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। कई मकान और मवेशी आपदा की जद में आए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को आपदा प्रभावितों को तत्काल सहायता देने, आपदा संभावित क्षेत्रों में आपदा क्षति का आंकलन करने तथा आपदा से क्षतिग्रस्त पुनर्निर्माण के…
राज्य में सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लोक सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सूचना आयोग आर.टी.आई. दिवस के मौके पर अनुरोध पत्रों का बेहतर निष्पादन करने के लिए पांच लोक सूचना अधिकारियों तथा प्रथम अपील का प्रभावी निस्तारण करने वाले तीन अपीलीय अधिकारियों को पुरस्कृत करेगा। लोक सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकार के अंतर्गत आम जन के सूचना अनुरोध पत्रों के निस्तारण में आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों से निपटने तथा अधिनियम के प्राविधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोग मुख्यालय में प्रत्येक माह विभागवार 2 कार्यशाला आयोजित…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सत्र की कार्यवाही के लिए जाते हुए।
आपके जीवन में आज एक नई शुरुआत होने वाली है। आपके सपने और लक्ष्य आज से एक नए आयाम में पहुंचेंगे। आपकी मेहनत और प्रयासों का फल आज मिलेगा। आपके दिन की शुरुआत एक नए उत्साह और ऊर्जा के साथ होगी। आपके मन में एक नई आशा और विश्वास की भावना होगी। आपके सभी काम आज सफलतापूर्वक होंगे और आपको अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपके रिश्तों में आज एक नई गहराई और समझदारी आएगी। आपके परिवार और मित्रों के साथ आपके संबंध आज और भी मजबूत होंगे। आपको आज अपने प्रियजनों के साथ समय…
गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन केदारनाथ की विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत और चंपावत के पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कहा कि स्व. शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच में हमेशा उनके संघर्षों के साथ खड़ी रही। उनका चला जाना एक खालीपन दे गया है। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. शैलारानी रावत एक प्रखर नेत्री थी जो हर किसी से बेहद आत्मीयता से मिलती थी। वे राज्य एवं क्षेत्र के मुद्दों…
देवप्रयाग विधानसभा के तेगड़ ( लोस्तु बडियारगढ़ ) में राजकीय महाविद्यालय को स्वीकृति मिलने पर विधायक श्री विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधायक ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कक्ष में भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।
