Author: Pahad ki Khabar

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश ऋषिकेश : ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा द्वारा 18 मई सोमवार को होटल परिसर के बाहर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों, पर्यटकों और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान होटल की टीम ने भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ठंडा पानी तथा ग्लूकोन-डी वितरित किया। साथ ही लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। होटल प्रबंधन ने बताया कि…

Read More

लहराया शस्त्र;भविष्य में शस्त्र दुरुपयोग की है प्रबल संभावना; बिल्डर की बढी गुंडागर्दी; शस्त्र लाइसेंस, अपराधी जिला बदर देहरादून दिनांक 19 मई 2026, जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, देहरादून द्वारा लोक शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा के दृष्टिगत बिल्डर पुनीत अग्रवाल निवासी एटीएस कॉलोनी, रायपुर का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। साथ ही उनकी एनपीबी 32 बोर पिस्टल को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए हैं। विगत अक्टूबर 2025 में एटीएस कॉलोनी में पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद के दौरान बिल्डर द्वारा बच्चों पर लाइसेंसी शस्त्र का…

Read More

बस्तर, छत्तीसगढ़ में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय, आंतरिक सुरक्षा, आधारभूत विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही उत्तराखंड में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली मां नंदा राजजात यात्रा एवं दिव्य और भव्य कुंभ मेले के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं, समन्वय एवं सहयोग के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व…

Read More

बिल्डर के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115 (2), 351(2), 352, 74,126(2), 324(4), 447 में पांच मुकदमें है दर्ज जनमानस की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर जिला प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई देहरादून दिनांक 19 मई,2026 जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए एटीएस कॉलोनी में आतंक और भय का वातावरण पैदा करने वाले बिल्डर पुनीत अग्रवाल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3(3) के अंतर्गत पुनीत अग्रवाल को “गुण्डा” घोषित करते हुए 06 माह के लिए जनपद देहरादून की सीमा से…

Read More

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। करीब 14 महीने पहले धूमधाम और करोड़ों रुपये के खर्च के साथ हुई शादी का अंत इतनी दर्दनाक घटना में होने से परिवार सदमे में है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता को शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका की बहन और मामा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए यहां तक कहा कि…

Read More

देहरादून : बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजेश्वर पैन्यूली ने अपने शोक संदेश में कहा “भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन से गढ़वाल, उत्तराखंड और देश ने सच्चाई तथा सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने वाला एक महान नेता खो दिया है। उनकी ईमानदारी की मिसाल पूरे देश में दी जाती रही है और सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी तथा कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय रही।” राजेश्वर पैन्यूली ने कहा की खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति…

Read More

इलाज, शिक्षा और फीस माफी के लिए जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता की गुहार, डीएम ने बढ़ाया मदद का हाथ, न घर के कागज, न बिजली बिल- राशन कार्ड के लिए भटक रही तलाकशुदा ममता की पुकार पर डीएम सख्त, डीएसओ से दो दिन में मांगी रिपोर्ट, सिंचाई गूल पर अवैध कब्जे से किसानों की बढ़ी परेशानी, डीएम ने तत्काल तलब की रिपोर्ट, न्याय, राहत और समाधान का संगम बना जन दर्शन, हर समस्या का एक मंच पर मिल रहा समाधान 942fed2e-7e73-48a2-9324-d3b6dfca1227 12f3d760-2911-4e3a-8901-8dcd5efaf9b4 जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जन मिलन/जन दर्शन…

Read More

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री Vijay इन दिनों अपनी सादगी और अनुशासित कार्यशैली को लेकर देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। सुपरस्टार से राजनीति तक का सफर तय करने वाले विजय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी टेबल पर बैठकर घर से लाया हुआ साधारण टिफिन खाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विजय जब भी समय से पहले विधानसभा या सीएम कार्यालय के लिए निकलते हैं, तो घर से भोजन का टिफिन साथ ले जाना नहीं भूलते। उनकी यह आदत लोगों को बेहद पसंद…

Read More

​ऋषिकेश: योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से इस वक्त एक बेहद हैरान करने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, शंटिंग के दौरान ‘उज्जैनी एक्सप्रेस’ ट्रेन बिना ड्राइवर (लोको पायलट) के ही ट्रैक पर दौड़ पड़ी। ​डेड एंड से टकराई ट्रेन: बिना ड्राइवर के रफ्तार पकड़ने के बाद ट्रेन सीधे जाकर ट्रैक के डेड एंड (आखिरी छोर) से टकरा गई। 78fd9225-5f43-4c79-b8f2-19f6c7f63cb6

Read More