मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद रुद्रप्रयाग में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में किया प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ₹467 करोड़ 78 लाख की 27140 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग पर्यटन विभाग की ओर से तैयार कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुग्ध विभाग एवं सीएसआर के माध्यम से संचालित अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के…
Author: Pahad ki Khabar
सड़क दुघर्टनाओं में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के प्रति चिंतित भारत सरकार व सड़क सुरक्षा में स्टेक होल्डर विभागों द्वारा लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग रुड़की द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए आम जनमानस, छात्रों व चालकों को जागरूक करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को एआरटीओ रुड़की के नेतृत्व में भगवानपुर स्थित अंबुजा सीमेंट कम्पनी में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के मददगार गुड सेमेरिटन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान ने परिवहन व्यवसायियों व चालकों…
प्रदेशभर में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास ग्राम्य विकास पर्यटन उद्यान सूचना शिक्षा स्वास्थ्य वन उद्योग विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गईं। इस प्रदर्शन में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम ग्राम्य विकास विभाग को द्वितीय तथा उद्यान विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। परेड मैदान में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस…
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अगले 15 दिनों के भीतर उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ की वेबसाइट एवं पोर्टल तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ के गठन के संबंध में आयोजित बैठक में उन्होंने उन्होंने देश व विदेश में रह रहे उत्तराखंड मूल के प्रवासियों का डाटा बेस प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। गुरुवार को सचिवालय में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप प्रतिवर्ष राज्य में प्रवासी उत्तराखंड दिवस मनाने की परंपरा शुरू की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रवासियों के…
500 साल का इंतजार खत्म हुआ. वो मंगल बेला अब आगई जब पीएम ने अयोध्या में रामलला के आंखों से पट्टी हटाई और रामलला ने सबसे पहले अपने आप को शीशे में देखा. अयोध्या में रामलला विराज मान हो चुके हैं. राम भगवान की पहली अलौकिक झलक भी सामने आ चुकी है. पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के साथ विशेष पूजा की. उसके बाद पीएम मोदी द्वारा रामलला की आरती की गई. देखें तस्वीरें.
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है. रामलला टेंट से निकलकर महल में विराजमान हो गए. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को खोल दिया गया है. आराध्य का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. भक्त राम मंदिर के गर्भगृह में विराजे रामलला को एक नजर देखना चाहते हैं. रामलला भक्तों को दर्शन दे रहे हैं. भगवान का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचने लगे हैं. आज सुबह से राम मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को…
टैक्सी यूनियन भवाली के पदाधिकारियों ने बीते दिनों डीएम वंदना को ज्ञापन सौंप श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कैंची क्षेत्र में स्टैंड के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों ने कैंची क्षेत्र में पुराने रोडवेज कार्यालय के समीप परिवहन विभाग के पड़ाव से वाहनों के संचालन पर जोर दिया। उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुप्रसिद्ध कैंची क्षेत्र में टैक्सी वाहनों के संचालन के लिए जगह आवंटन का मामला तूल पकड़ गया है। एसडीएम के सामने ही टैक्सी यूनियन पदाधिकारी व व्यापारी आमने सामने आ गए। उपजिलाधिकारी विपिन…
दूधली निवासी 33 वर्षीय अमित पेशे से कारपेंटर था। उसके माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। उसकी एक बहन है जिसकी शादी हो गई है और वह ससुराल में रहती है। युवक घर में अकेला रहता था। रविवार शाम अमित कहीं चला गया और रात को घर नहीं आया। दूधली रोड पर वन विभाग के चेकपोस्ट के निकट जंगल में युवक का शव मिला है। वह पेशे से कारपेंटर था और दूधली का ही रहने वाला था। उसके चेहरे और सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया…
केंद्र से लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी में लगी हुई है । यूपी सरकार के आदेश के मुताबिक, 22 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टियां रहेंगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी का एलान किया है। इसको लेकर सरकार ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक सुबह से लेकर दोपहर ढाई बजे तक सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेज में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसा इसलिए…
चंद घंटों बाद आखिरकार वह शुभ घड़ी आ जाएगी जिसका सदियों से देशवासियों को इंतजार था। रामनगरी अयोध्या राममयी हो गई है। 22 जनवरी की तारीख इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज होने जा रही है। रामयुग की शुरुआत होगी। देश इस समय राम मंदिर को लेकर काफी उत्साहित है। अयोध्या नगरी पूरी तरह राम के रंग में रंग चुकी है । अयोध्या के राम मंदिर में गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है। राम मंदिर अयोध्या में रामलला विराजमान हो चुके हैं। भगवान राम की 51 इंच की मूर्ति, ‘श्यामल’ (काले) पत्थर से बनाई गई है, इसको…
