अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख़्त प्रहार, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में दो बड़े निर्माण सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में बिना स्वीकृति एवं मानचित्र के विपरीत किए जा रहे अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई। यह कदम शहरी नियोजन, जनसुरक्षा तथा सुव्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है। प्राधिकरण द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में कुछ भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप…
Author: Pahad ki Khabar
स्व. उमेश अग्रवाल जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, भाजपा संगठन के प्रति निष्ठा और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने आचरण, विचार और कर्मों के माध्यम से समाज को सेवा, संस्कार और समर्पण का मार्ग दिखाया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर माननीय राज्य सभा सांसद श्री Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Ganesh Joshi जी, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री Ajaey Kumar जी, माननीय विधायक श्री Khajan Dass जी, श्री Umesh Sharma Kau जी, श्रीमती Savita Harbans Kapoor जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
आज नैनीताल जनपद के रातीघाट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जन समस्याओं की सुनवाई की। जनता की अपेक्षाओं और विश्वास को देख कर मन में और अधिक संकल्प शक्ति जागृत हुई। लोगों ने सड़क, पेयजल, स्कूल मरम्मत, राशन कार्ड आदि से जुड़ी समस्याएँ साझा कीं, जिनमें से कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर कराया। सरकार का उद्देश्य यही है कि विकास और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे हर व्यक्ति तक पहुँचे — प्रदेश का हर नागरिक आत्मनिर्भर व सशक्त बने। महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्योंकि…
अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रमुख पर्यटक स्थलों, अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगुंतकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। पुलिस द्वारा नियमित रूप से रात्रि कालीन गश्त की जाए। अनियंत्रित और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाए। यह भी सुनिश्चित हो कि चेकिंग के नाम पर आम जनता एवं पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए साथ ही किसी भी प्रकार की घटना की स्थिति में पुलिस 5 मिनट के अन्दर मौके पर पहुँचे। जन…
देहरादून 30 दिसम्बरः उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन से मुलाकात कर अंकिता भंडारी हत्याकांड के विभिन्न बिन्दुओं पर ज्ञापन प्रेषित कर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की (ज्ञापन संलग्न हैं)ः- अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सर्व विदित है कि अंकिता भडारी हत्याकांड में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक की पत्नी द्वारा अपने पूर्व विधायक पति एवं स्वयं के बीच हुई वर्तालाप…
पुरानी टिहरी के स्थापना दिवस 28 दिसम्बर के अवसर पर बल्लूपुर, देहरादून में निर्मित टिहरी की ऐतिहासिक अनुकृति पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर पुरानी टिहरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उसके गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं को स्मरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही, जिन्होंने भावुक होकर अपने स्मृतियों में बसे टिहरी शहर को याद किया। कार्यक्रम स्थल पर सुबोध बहुगुणा जी द्वारा निर्मित “ *पुरानी टिहरी के लैंडस्केप* ” में हुबहु बनाए गए घंटाघर, राजा का दरबार, आज़ाद मैदान, बस अड्डा, टिहरी बाज़ार,…
अक्षय कुमार की पिफल्म हाउसपफुल 5 में सितारों का सैलाब देऽा गया था। अब ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी कुछ ऐसा ही होना वाला है। जिसमें उन्होनें 25 सितारों के नाम बताये है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी पिफल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर सुर्ऽियां बटोर रहे हैं। क्रिसमस के मौके पर उन्होंने पिफल्म के स्टारकास्ट की झलक दिऽाई जहां 25 कलाकारों की पफौज देऽी गई। अक्षय कुमार के लिए 2025 बेहद ऽास रहा। इस साल उनकी पांच पिफल्में रिलीज हुई। ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘हाउसपफुल 5’ ने तो बॉक्स ऑपिफस पर कमाल ही कर दिया। इन दोनों…
कांटे के मुकाबले में अशोक कुमार की जीत, महासचिव पद पर एक मत से विजय देहरादून। आज दिनांक 27 दिसम्बर, 2025 को आई०टी० पार्क स्थित अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून में अर्थ एवं संख्या राजपत्रित सेवा संघ के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में महासचिव पद के लिए हुए रोचक एवं कांटे के मुकाबले में श्री अशोक कुमार ने मात्र एक मत से जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी श्री राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महासचिव पद के लिए तीन उम्मीदवारों—श्री अशोक कुमार, श्री मनीष राणा एवं श्री श्वेतांक प्रताप सिंह—ने नामांकन किया था, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया।…
कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में DBT के माध्यम से ₹12 करोड़ 89 लाख 85 हज़ार की धनराशि हस्तान्तरित करने के साथ ही 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया। श्रमिक प्रदेश के विकास की नींव हैं। उनकी समस्याओं का समाधान और उनके परिवारों का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ हम उन्हें प्रशिक्षण और कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंद स्वामी के नेतृत्व में राज्य की प्रशासनिक नींव सुदृढ़ हुई। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, नैतिक मूल्यों और लोककल्याण के आदर्शों का प्रेरक उदाहरण है।
