कैम्प कार्यालय, देहरादून में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। अटल बिहारी वाजपेयी जी एक ऐसे राष्ट्रनायक थे, जिनमें कुशल प्रशासक, प्रभावशाली व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्भुत समन्वय दिखाई देता था। राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देने वाले उनके विचार और मूल्य आज भी हमें मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्हीं आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध निर्णय और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को दृढ़ता से सिद्धि की ओर आगे बढ़ा रही…
Author: Pahad ki Khabar
देहरादून स्थित यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के जीवन, विचारों और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड के पृथक राज्य आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई तथा अपना संपूर्ण जीवन उत्तराखंड के लोगों के…
2604b7fd-1fbc-46ac-859b-7d1ec2c16916 बिना स्वीकृति विकसित कॉलोनियों पर सख्ती, एमडीडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई जारी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए निरंतर प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में बिना स्वीकृति की जा रही प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। एमडीडीए का स्पष्ट संदेश है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध प्लॉटिंग, अवैध निर्माण और भूमि उपयोग परिवर्तन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई शहर की सुव्यवस्थित योजना, पर्यावरण संरक्षण और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए…
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री बडोनी के राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति प्रदान की। उनके विचार, संकल्प और राज्य हित के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सतत कार्य कर रही है।
देहरादून: राजधानी देहरादून में जिला *ताइक्वांडो एवं पैरा-ताइक्वांडो एसोसिएशन,* देहरादून के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता “किक-फेस्ट 2025” का समापन 23 दिसंबर को टाचूड स्कूल, सहस्त्रधारा रोड में सफलतापूर्वक हुआ। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंद्राणी पांधी (अध्यक्ष, हिमाचल टाइम्स न्यूज़ ग्रुप) और डॉ. मुकुल शर्मा (संस्थापक, सांख्य योग फाउंडेशन एवं क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) उपस्थित रहे। *सिनियर वर्ग पदक विजेता*: स्वर्ण पदक: *हनित सिंह रावत, स्नेहा पाल, लव परीत कौर* कांस्य पदक: *प्रियांशी करोडा* *अकेडमी प्रतियोगिता:* *प्रथम स्थान* : आर्यवर्त ताइक्वांडो…
*एमडीडीए की अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, शिमला बाई क्षेत्र में चलाया गया सीलिंग अभियान* मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शिमला बाई क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माणों पर सीलिंग की प्रभावी कार्रवाई की गई। एमडीडीए का स्पष्ट कहना है कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे किसी भी प्रकार के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत मुकेश द्वारा शिमला बाई-पास रोड,…
‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) की न्याय पंचायत जैनोली में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर का औचक निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यसेवक स्टॉल पर नागरिकों से संवाद कर प्राप्त शिकायतों पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, जैनोली के जर्जर भवन को लेकर प्राप्त शिकायत पर विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार की घोषणा की। इन शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सेवाएं आमजन तक उनके द्वार पर ही पहुंचे, ताकि समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक…
राजभवन, देहरादून में आज हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा “स्वास्थ्य देखभाल में AI का प्रभावी उपयोग” विषय पर आयोजित सेमिनार में महामहिम राज्यपाल जी के साथ प्रतिभाग किया। सेमिनार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सटीक निदान, अनुसंधान एवं उपचार प्रणाली को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई, जो भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग को लेकर राज्य सरकार प्रयासरत है ताकि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार हो और आम लोगों को इसका…
तुलाज़ इंस्टीट्यूट, देहरादून में महान भारतीय गणितज्ञ **श्रीनिवास रामानुजन** की जयंती के उपलक्ष्य में **राष्ट्रीय गणित दिवस** मनाया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भौतिक शास्त्री प्रो. (डॉ. )जे. एम. एस. राणा ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गणित के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने तर्कशक्ति, सृजनात्मकता और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि रामानुजन का जीवन और कार्य आज भी विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में **प्रो. अनीता रावत, पूर्व निदेशक, यू-सेर्क (USERC), उत्तराखंड सरकार** ने भी विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने…
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का कड़ा प्रहार, शहर की सुनियोजित विकास नीति पर कोई समझौता नहीं अवैध निर्माण और भू-माफिया के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’, सख्त कार्रवाई जारी 9f7ce965-65f4-416a-96cf-67674221de89 मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है। एमडीडीए की टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों, अवैध प्लॉटिंग, अनधिकृत सड़क कटान और नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण का स्पष्ट संदेश है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों का विकास केवल निर्धारित मानकों…
